ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के मसीहा एवं भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 125 वीं जयंती ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योजना बनाई गई। भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं में आपसी सहमति बनाई गई। नूरपुर निवासी चौधरी चरण सिंह के पोते विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसंबर 2026 को उनकी जन्मस्थली नूरपुर, हापुड़ में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली पर स्थापित प्रतिमा का नवीनीकरण एवं विशाल आभार सभा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के अनेक वरिष्ठ नेता एवं मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे।
इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर नूरपुर, हापुड़ में प्रतिनिधिमंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जनसहभागिता एवं आयोजन को भव्य और सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी, पूर्व मंत्री अशोक यादव, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, रालोद के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट अजयवीर चौधरी, रणवीर दहिया, राष्ट्रीय लोकदल गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी भाजपा हापुड़ की जिलाध्यक्ष कविता सिंह, भाजपा महामंत्री सोमेन्द्र त्यागी ,रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान, सुरेंद्र त्यागी, बिजेंद्र दीवान जी, बिजेंद्र गकिलोहड़ा, डीआईजी कृपाल सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य साथी उपस्थित रहे।
विधायक ने कहा 23 दिसंबर का यह आयोजन केवल एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी के विचारों, संघर्षों, किसान हितों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके आजीवन समर्पण को नमन करने का ऐतिहासिक अवसर होगा।
0 Comment