भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम

ओमप्रकाश गौतम

 गढ़मुक्तेश्वर: माँ भगवती एवं भगवान श्री हरि विष्णु की असीम कृपा से श्री दुर्गा मंदिर, होली मोहल्ला, गढ़मुक्तेश्वर में देवउठनी एकादशी पर्व महोत्सव मनाया गया। भगवान श्री शालिग्राम जी एवं माता तुलसी का पवित्र विवाह समारोह बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

dainik tejyugnews news

इस पावन एवं मंगलमय अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। भगवान के दिव्य दर्शन एवं विवाह उत्सव में सम्मिलित होने के लिए श्रद्धालु भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों की अपार उपस्थिति, जयकारों की गूंज, भजन-कीर्तन और मंगलगीतों ने पूरे वातावरण को अलौकिक एवं आनंदमय बना दिया।
माता तुलसी एवं भगवान श्री शालिग्राम जी के पावन विवाह के साक्षी बनकर भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, अटूट आस्था, प्रेम, समर्पण और सामाजिक एकता का अनुपम प्रतीक बन गया।
श्री दुर्गा मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं सहयोग कर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए समिति अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा धार्मिक सेवा, सहयोग और समर्पण से यह पावन आयोजन भव्य एवं यादगार बना। भगवान श्री हरि विष्णु एवं माता तुलसी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे और प्रत्येक घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का वास हो।