हुड़दंगियों ने उत्पाद मचाकर मखौल बनाया तो श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
पौराणिक गंगा मेला को पिछले साल से बेहतर करने की चाह में पुरानी परंपराओं को बदला
दैनिक तेजयुग न्यूज़
गंगा मेला को जाट मेला,किसान मेला के नाम पर हुड़दंग कर किया बदनाम
दैनिक तेजयुग न्यूज़
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: महाभारत कालीन गढ़ गंगा स्नान मेला दिवगंत परिजनों की आत्मशांति के महत्व का मेला है। शिव के गणों को मुक्ति देने वाले गढ़मुक्तेश्वर के धार्मिक मेला को भव्य,सुंदर और सुविधायुक्त मिनी कुंभ की तरह बसाया। खुले आसमान के नीचे तंबू नगरी में भारत की साफ झलक नजर आ रही है। गढ़ गंगा स्नान मेला का मुख्य महत्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को सूर्यास्त के बाद एक वर्ष की अवधि में दिवंगतों की आत्म शांति के लिए दिए लगाना होता है। यह परम्परा महाभारत काल में पांडव कौरवों के युद्ध के बाद से चली आ रही है। पांडवों ने एक पखवाड़ा पड़ाव डाला था। कुछ समय पहले गंगा मेला को बारह दिवसीय कर दिया,इस साल दस दिवसीय मेला घोषित कर नियत तिथियों में बदलाव किया गया। डीएम कविता मीणा ने गंगा मेला को धार्मिक स्वरूप दिया और श्रद्धालुओं को भरपूर सुविधा दी गई।
धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़
दैनिक तेजयुग न्यूज़
साढ़े पांच हजार साल पुराने गढ़ गंगा मेला आस्था और श्रद्धा पर टिका है। श्रद्धालु मां गंगा के जयकारे लगाते हुए आते है और अपनी व्यवस्था से वापस होते है। गंगा मेला में जाट मेला ने धूम मचाई तो जमकर मचाए हुड़दंग से जाट और मेला की बदनामी अव्यवस्था हुई, श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गंगा स्नान मेला में बदलाव
दैनिक तेजयुग न्यूज़
पंडित कौशल पांडियन,पंडित सुनील राय गौतम,पंडित अमित राय गौतम ने बताया पौराणिक गंगा स्नान मेला के पांच चरण होते थे। कार्तिक शुक्ल पक्ष की छठ को गंगा स्नान के साथ छठ पूजा पहला चरण,अष्टमी को गोपाष्टमी को गंगा स्नान के गऊ पूजन,एकादशी देव उठान को गंगा स्नान कर हवन पूजा,गंगा आरती,इसी दिन गंगा मेला का उद्घाटन किया जाता था। चतुर्दशी को सूर्यास्त के बाद गंगा स्नान कर दिवंगतों की आत्म शांति की दिए लगाए जाते थे तथा कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान कर वापस लौटते थे।
0 Comment