ओमप्रकाश गौतम

 गढ़मुक्तेश्वर:  जिलाधिकारी कविता मीना ने एस.एस.आर. (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) के संबंध में तहसील गढ़मुक्तेश्वर के विभिन्न बूथों पर जाकर निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथों पर उपस्थित बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइजर से एस.एस.आर. के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम काटने, संशोधन, सत्यापन एवं गणना प्रपत्रों के वितरण व संकलन की प्रगति के बारे में विस्तार से पूछा और दिशा निर्देश दिए।

dainik tejyugnews news

जिलाधिकारी कविता मीणा ने बूथों पर आए आमजन से भी वार्ता की तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आमजन को एस.एस.आर. के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
उन्होंने बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि एस.एस.आर. का कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य गंभीरता से किया जाए तथा आमजन को फॉर्म भरने में पूर्ण सहयोग दिया जाए।