गढ़ गंगा स्नान मेला में नजर आ रहा भारत,आस्था के साथ मस्ती

गढ़ गंगा और तिगड़ी मेला को पीपा पुल से जोड़कर बनाया संगम
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: गढ़ गंगा मेला में आने वाले कुछेक श्रद्धालुओं ने अपने वाहनों पर जाति सूचक लिखकर हुड़दंग किया तो जाति के साथ धर्म को बदनाम किया। गढ़ गंगा मेला में मां गंगा की शक्ति में धार्मिक आस्था के साथ मस्ती भी साफ नजर आ रही है। मेला में अनेकता के साथ एकता से खादर का जंगल गुलजार हो गया है। सोमवार 23 नवंबर 2026 को बिना पड़ाव डालने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा तो आवागमन होगा। गढ़ गंगा मेला और अमरोहा के तिगड़ी मेला को पीपा पुल से जोड़कर संगम बना दिया गया मगर सुरक्षा के लिहाज से रिस्क नजर आ रहा है।
प्राचीन गढ़ गंगा मेला धार्मिक मान्यताओं पर आस्था का संगम है। मेला ने गरीब और अमीर के अलावा भारत की हर झलक मिल रही है। सदर घाट पर कुश्ती,कबड्डी,फुटबॉल,खेल कर प्रतिभा दिखा रहे है। रेत में दबकर शरीर को चिकित्सा दे रहे है। मां गंगा में धार्मिक आस्था के साथ गंगा पूजन,गंगा किनारे कथा करा रहे है। बच्चे मस्ती से स्विंग पुल की तरह गंगा में मस्ती कर रहे है। वहीं नव दंपति महिला डोल नगाड़े के साथ गंगा पूजन कर मनौती कर अपनी धार्मिक आस्था को मजबूती दे रही है। डीएम कविता मीणा,सीडीओ श्रुति शर्मा दिन रात हर साल से कुछ अच्छा कर रही है। मेला में अदभुत नजारा झलकने लगा है। कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को पड़ाव न डालने वालों का सैलाब उमड़ेगा तो श्रद्धालुओं का आवागमन होगा।
वाहनों पर नंबर प्लेट के स्थान पर जातिसूचक लिखना,बदनामी
गढ़ गंगा मेला आस्था, श्रद्धा के साथ किसान लखिया मेला के नाम से भी जाना जाता था। गंगा मेला में आ रहे कुछेक श्रद्धालुओं ने अपने वाहनों की नंबर प्लेट के स्थान पर जाति सूचक लिखकर हुड़दंग करना अपनी शान और शौकत बना लिया। हिंदू धार्मिक मेला में हुड़दंग कर धार्मिक मेला की बदनामी, जाति की बदनामी कर अच्छा संदेश नहीं दिया। मेला में पहली बार पुलिस प्रशासन को मेला क्षेत्र में बैरियर लगाने को मजबूर हुआ। भैंसा दौड़,वाहनों पर जाति सूचक,खुले में शराब पीकर हंगामा करना धार्मिक मान्यताओं को कमजोर करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो ऐसा बोला है हुड़दंगियों को खुली छूट नहीं दी है। मगर अधिकारी हटके,बचके कार्य करने को मजबूर है।
0 Comment