बस्ती। अयोध्या एयर पोर्ट पर दुबई से कमा कर आने वालों को लूटने के लिए एक गैंग सक्रिय है। इस गैंग के सदस्य इतने चालाक और शातिर होते हैं, कि इनकी जाल में आसानी से गांव गढ़ी के वे लोग फंस जाते हैं, जो दुबई से कमाकर आते है। यह लोग इतना घुलमिल जाते हैं, कि सोने वाले को घर का परिवार जैसा लगता है। लुटने का एहसास उन्हें तक होता है, जब उनका सबकुछ लुट जाता है। कहने का मतलब जो लोग दुबई से कमाकर खुशी-खुशी इस लिए राम की धरती पर उतरतें हैं, कि वह अपने परिवार से मिल सकेगें। लेकिन उन्हें क्या मालूम होता है, कि जिसे वह राम की धरती समझता है, वहां राम नहीं बल्कि अब लुटेरे मिलेगें। ऐसा ही एक ठगी का षिकार सतंकबीरनगर के थाना धनघटा के ग्राम अशरफपुर निवासी प्रयाग कुमार पुत्र परमेष्वर यादव हुए है। इन्हें अजीब तरीके से लूटा गया। यह जैसे ही अयोध्या एअर पोर्ट पर उतरे और जैसे ही एअर पोर्ट से नाका पर आए तो वहां इन्हें शक्ति सिंह नाम का व्यक्ति मिला, उसने कहा कि वह भी संतकबीरनगर जा रहा हैं, चलो मैं अपनी बुलेट से छोड़ दूंगा। बुलेट पर बैठ गया, उसके पास एक छोटा सा टाली बैग, जिसमें एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, डीएल, आधार कार्ड, बीजा एवं अन्य कागजात थे। रास्ते में खूब एक दूसरे के बारे में वार्ता हुई। इसी बीच दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल लेकर नंबर का आदान प्रदान किया। उसने मोबाइल का पासवर्ड पूछा तो विष्वास करके बता दिया। उसके बाद यह दोनों रमहटिया कट निकट नवनिर्मित्त फलाईओवर के परास पहुंचे थे, कि पेशाब करने के बहाने गाड़ी रोक दिया, सामान देकर बोला कि पेषाब करके आ रहा हूं, उसने कहा कि मुझे सिकंदरपुर में कुछ काम है। तुम यही रुको मैं अभी आता हूं, जब सामान और बैग गाड़ी से उतारने लगा तो वह कहने लगा कि क्यों उतार रहे हो, अभी मैं आ रहा हूं, तो साथ में चलते है। इंतजार करने लगा, काफी देर बाद वह नहीं लौटा, तब सिंकदरपुर खोजते हुए गया तो रास्ते में एक मोबाइल का दुकान मिला, वहां देखा कि उसका मोबाइल चार्ज में लगा हुआ, जब उसके दुकान वाले तो पूछा तो बताया कि एक आदमी आया था, और चार्ज पर लगाकर चला गया। मोबाइल चेक किया तो गूगल पे के जरिए तीन बार में लगभग 55 हजार निकाल लिया। रोता हुआ वह किसी तरह अपने गांव पहुंचा। कहने लगा कि अब कभी भी राम की नगरी अयोध्या एअर पोर्ट पर नहीं उतरुंगा, यहां पर लुटेरे रहते है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 16 Jun, 12:37 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment