बस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बस्ती पर आगामी 4 नवम्बर को गोरखपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाले “लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित पदयात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने तथा बस्ती जनपद से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक के मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। आगामी 4 नवम्बर को गोरखपुर में आयोजित पदयात्रा में बस्ती से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संपर्क कर कार्यक्रम की तैयारियों को गति दें, जिससे अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर सदैव सक्रिय रहता है। आगामी पदयात्रा को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निर्धारित तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में गोरखपुर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उल्लेखनीय है कि गोरखपुर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
बैठक में प्रमुख रूप से पवन कसौधन, रवि सोनकर, संजय चौधरी, सुशील सिंह, राजेश पाल चौधरी, वैभव पाण्डेय, यशकांत सिंह, राम सिंगर ओझा, अरविंद पाल, संगीता जायसवाल, अमृत कुमार वर्मा, अभिशेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, अंकुर वर्मा, प्रत्युश विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, सुरेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, नीलम गौड़, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार, विनय यादव, प्रभुदयाल वर्मा, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय पांडे राजू, विशुद्धानंद तिवारी, प्रबल मलानी, योगेंद्र सिंह, पुष्करादित्य सिंह, अरविंद सिंह, रामायण सिंह, राकेश श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, राजकुमार शुक्ल, आदित्य शर्मा सहित जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह एवं बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comment