2047 तक विकसित भारत के लिए सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए डॉ अब्दुल कलाम को याद किया

ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: डी.आर. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा, अंतरिक्ष अनुसंधान एवं आधुनिक वैज्ञानिक नवाचारों पर आधारित अनेक आकर्षक, ज्ञानवर्धक और रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, कल्पनाशीलता और नवाचार की क्षमता ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।

दैनिक तेजयुग न्यूज़
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रक्षा वैज्ञानिक एवं रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जी. सतीश रेड्डी का विद्यालय आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मंच पर विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल शर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, वहीं विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप त्यागी ने उन्हें स्मृति-चिह्न  प्रदान कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।
इसके पश्चात डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से उनके मॉडलों की कार्यप्रणाली, वैज्ञानिक सिद्धांतों तथा व्यवहारिक उपयोग के विषय में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए अद्भुत एवं अभिनव प्रोजेक्ट्स को देखकर वे अत्यंत प्रभावित हुए और उन्होंने बच्चों की प्रतिभा, मेहनत तथा रचनात्मक सोच की मुक्तकंठ से सराहना की।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह नई खोजों, नवाचारों और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। विद्यार्थियों को सदैव जिज्ञासु रहना चाहिए, नए प्रयोग करने चाहिए और असफलताओं से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ और राष्ट्रनिर्माता हैं। इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनियाँ बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

दैनिक तेजयुग न्यूज़
प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद् तथा विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप त्यागी ने कहा कि डॉ. जी. सतीश रेड्डी जैसी महान वैज्ञानिक विभूति का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। ऐसे आयोजन बच्चों को बड़े सपने देखने, अपनी क्षमताओं को पहचान ने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
विद्यालय के निदेशक संदीप त्यागी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उनमें रचनात्मकता, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास, वैज्ञानिक सोच और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना भी है। विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपने विचारों को साकार करने तथा अपनी प्रतिभा को व्यापक मंच पर प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य  निर्मल शर्मा ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने इस प्रदर्शनी को विशेष एवं यादगार बना दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों तथा मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सही मार्गदर्शन, निरंतर प्रयास और वैज्ञानिक सोच के बल पर नई संभावनाओं के द्वार खोले जा सकते हैं।
अंत में विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि डॉ. जी. सतीश रेड्डी सहित सभी अतिथियों, अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उनमें वैज्ञानिक चेतना जागृत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुई।