बनकटी।बस्ती। नगर पंचायत बनकटी के वार्ड संख्या 8 लक्ष्मीबाई नगर (फैलवा) में वर्षों से प्रतीक्षित भव्य छठ घाट निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में हरिमोहन शुक्ला ने पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन सम्पन्न कराया। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक आस्था, उत्साह और विकास की भावना का संगम देखने को मिला। लोगों ने इस कार्य को क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया।
पालजी ने इस अवसर पर कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और लोक परंपरा का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भव्य छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करना ही उनकी प्राथमिकता है और आगे भी इसी प्रकार जनहित के कार्य लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि छठ घाट निर्माण से न केवल धार्मिक आयोजनों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी होगा और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर नकली प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद पांडेय, अमरेश पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र प्रताप सिंह, मनोनीत सभासद विवेकानंद शुक्ल, विरेन्द्र गुप्ता, संजु चौधरी, बृजेश मोहन यादव, सुबास शर्मा, श्याम सुंदर चौधरी, पूर्व प्रधान परमात्मा यादव, शिव शंकर शुक्ला, योगेन्द्र मोहन शुक्ला, राजन ओझा, देवी दास गौड़, नन्दलाल शर्मा, प्रेम चंद यादव, महात्मा यादव, राजाराम शर्मा, मिठ्ठू यादव, आनंद शुक्ला, रविन्द्र यादव, भगवान दास गौड़, राजीव शुक्ला, बेचू प्रजापति, बेचू यादव, छोटेलाल यादव, राम रुप यादव, धर्मेन्द्र यादव, राम केश, संतोष गुप्ता, पिंटू गौड़, इसराम शर्मा, विनय गौड़, कपिल गौतम, राम जीत यादव, त्रिवेणी शंकर, हरमन यादव, हरि प्रसाद गुप्ता, राज गौड़, आदित्य यादव, प्रियतम यादव, मुकेश यादव, मितालु गौड़, राम भवन यादव, राजेन्द्र यादव, रमेश यादव, बाबूराम चौधरी, विनोद शुक्ला, राम अदालत, लालचंद यादव, भोला यादव, चंद्रभान यादव, दाऊद भाई, अतुल पाल, रोहित दूबे, दीपक पाण्डेय, महेन्द्र चौधरी, श्याम चंद्र चौधरी, अजय अग्रहरि, पवन पाल, भोलू पाल, संजीवन यादव, भगवानदीन, मास्टर फुलचंद, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली है। साथ ही सभी ने छठ घाट निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने की अपेक्षा व्यक्त की।
0 Comment