ओमप्रकाश गौतम
 गढ़मुक्तेश्वर: मां की ममता का दर्जा कोई नहीं ले सकता है। मां शिशु को जन्म देने पर दूसरा जन्म लेती है मगर मां को खुशी होती है उसका नवजात शिशु हैं। वर्तमान में उत्तराखंड उस समय उत्तर प्रदेश के पंचुर में जन्मे बच्चे ने बचपन में ही मां की ममता को त्याग कर घर छोड़ दिया और संन्यास ले लिया संन्यास लेने के बाद मां के प्यार,दुलार से दूर रहे जीते जी कभी पलट कर कभी नहीं देखा और न ही मां के प्यार की याद आई। सावित्री 91 वर्ष की आयु ने निधन हुआ तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को मां की ममता ने झकझोर दिया या वोटो की सियासत ने अश्रु धारा बहा दी। योगी आदित्य नाथ अपने पैतृक घर पहुंचने से लेकर हरिद्वार में अंतिम संस्कार तक खूब वीडियो बनवाई और सोशल मीडिया पर वायरल कराई। मां के जीते जी जिसने मां के सुख दुख को नहीं देखा,मां की ममता, दुलार याद नहीं आया अब हमेशा के लिए दूर होकर जुदा होने पर कदम कदम पर मां की याद आ रही है। जिस मां ने जन्म दिया उसका कर्ज उतारा नहीं जा सकता है।