गढ़मुक्तेश्वर।
गढ़ नगर की डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर जन्मोत्सव समिति ने भगवान तथागौतम बुद्ध की त्रिविध पावन पूर्णिमा श्रद्धाभाव के साथ बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई। आयोजन समिति ने अम्बेड़कर पार्क पर विशाल भंडारे का आयोजन कर सांस्कृतिक आयोजित आयोजित किए।
शुक्रवार को डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर जन्मोत्सव समिति ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर चौपला स्थित अम्बेड़कर पार्क पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। आयोजन समिति ने अम्बेड़कर पार्क पर महापुरुषों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भगवान तथागौतम बुद्ध, संत रविदास, बाबा साहब, माता रमाबाई अम्बेड़कर, ज्योतिबा फूले, सावित्रीबाई फूले, सम्राट अशोक का किरदार निभाकर सबका मन मोह लिया। आयोजन समिति ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सतेन्द्र प्रताप सिंह, जयकिशोर, मिलिन एड़वोकेट, सतेन्द्र सागर, डॉ0 देवेन्द्र भारती, हरीश पुरुषोत्तम, बिजेन्द्र बंटी, जीतू मिस्त्री, राकेश मैम्बर, गुडडू गौतम, श्रीराम, नवनीत, रोहताशदास, मंगल कश्यप, नीरज, मोहित जाटव, पोली आदि मौजूद रहे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 13 May, 06:50 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment