बस्ती। जिस विष्वास के साथ मैडम ने सीआरओ को बीडीए जैसे विभाग की जिम्मेदारी दी, उस विस्वास को सीआरओ साहब अधिक दिन तक कायम नहीं रख सके। अगर बीडीए के सचिव की जिम्मेदारी एडीएम रैंक के सीआरओ से हटाकर एसडीएम को दी जाती है, तो सवाल तो उठेगें ही। हर एक डीएम की यह इच्छा होती है, कि उसकी टीम उसके अपेक्षाओं पर खरा उतरें। हाल के दिनों में यह देखा गया, कि बहुत कम ऐसे डीएम हुए हैं, जिन्हें राजस्व की अच्छी टीम मिली हो। जिस भी डीएम को अच्छी टीम मिल गई, समझ लीजिए, डीएम का मकसद पूरा हो गया। अच्छी टीम का आशय मेहनती और ईमानदार अधिकारी से है। वह डीएम सफल होते हैं, जिन्हें मेहनती और ईमानदार एडीएम, सीआरओ और चारों तहसीलों के एसडीएम मिलते है। जनता भी ऐसे डीएम की जयजयकार करती है, जो उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते। किसी भी डीएम के सामने ईमानदार अधिकारी का मिलना आज के दौर में कठिन सा लगता है। जिस भी अधिकारी पर डीएम भरोसा करते हैं, वही अधिकारी भरोसे को सबसे अधिक तोड़ता है। जब किसी डीएम को टीम अच्छी नहीं मिलती तो उनके उपर काम के बोझ के साथ-साथ कार्यो की गुणवत्ता प्रभावित होने लगती है। कहना गलत नहीं होगा, कि ईमानदार अधिकारियों का अभाव है। डीएम को ऐसे ही लोगों से काम लेना होता है। कोई अधिकारी अपने कार्यो और ईमानदारी से डीएम का दिल जीतता है, तो कोई चापलूसी से। देखा जाए तो आज के दौर में चापलूसी करने वाले अधिकारी अधिक अपने साथ जिले ब्रीफ भर कर ले जाता हैं, और ईमानदार अधिकारी अपनी ईमानदारी को लेकर जिले से जाता है। बार-बार एक भ्रष्ट एडीएम का जिर्क मीडिया करती आ रही है, चूंकि इन्हें काम करने और काम लेने दोनों में महारथ हासिल था, इस लिए यह डीएम के चहेते भी थे, इन्होंने वह सबकुछ किया जो एक भ्रष्ट अधिकारी करता है, काम भी किया और इतना पैसा कमाया कि जाते-जाते इन्हें कहना पडा कि उन्होंने बस्ती से इतना पैसा कमाया जितना आज तक नहीं कमाया। एक तरह से इन्होंने बस्ती वालों को लूट लिया, इनके आते ही नगर पंचायतों और बीडीए में ऐसा भ्रष्टाचार बढ़ा कि चेयरमैन और ईओ देख दंग रह गए। कमीशन भी इन्हीं के कार्यकाल में सबसे अधिक बढ़ा। चूंकि इन्हें काम करना आता था, इस लिए डीएम भी इनपर मेहरबान रहते थे। अगर यही कला सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती के पास होता तो इनके पास से बीडीए का प्रभार नहीं हटता। इन्हें अधिकारियों का चहेता बनना आता है, इन्हें गलतियों पर सारी कहना भी आता है। झुकना और झुकाना भी आता है। बस यह किसी का काम आसानी से नहीं करते, काम कराने वालों को इनके मानक पर खरा उतरना पड़ता है। इसका अनुभव बहुत से लोगों को हो चुका है। इनकी बात इनका नीचे वाला भी नहीं मानता। कुल मिलाकर इनकी पहचान एक ईमानदार अधिकारी के रुप में कम है। अगर ऐसा नहीं होता तो इनका अर्दली खुले आम यह नहीं कहता कि साहब बिना पैसा लिए कोई काम नहीं करते। आडियो भी वायरल हो चुका हैं, अगर कोई अन्य डीएम होता तो इसी वायरल आडियो पर इनके खिलाफ कार्रवाई कर देता, लेकिन इनके भीतर जो गलती को कबूल करने की आदत हैं, उसी के चलते बच गए। अब सवाल उठ रहा हैं, नए बीडीए के सचिव को लेकर हो रहा है। जिस एसडीएम को बीडीए का सचिव बनाया गया, असल में उनके भी कामकाज से मैडम खुश नहीं हैं, इनकी कार्यशैली के कारण ही हर्रैया के एसडीएम रहते उमाशंकर तिवारी पर गंभीर आरोप लगे थे। इसी के चलते इन्हें डिमोट करके अपर उपजिलाधिकारी बनाया गया। सवाल उठ रहा है, कि जिस एसडीएम पर हर्रैया का एसडीएम रहते गंभीर आरोप लग चुका है, अगर उसे बीडीए का सचिव बनाया जाता तो उनकी उस छवि का क्या होगा, जो यह हर्रैया में बनाकर आए हैं। इनकी हर्रैया वाली कार्यशैली को देख अभी से कहा जा रहा है, कि ऐसा न हो कि डीएम का फैसला एक बार फिर गलत न साबित हो। देखा जाए तो बीडीए वाले ऐसे ही एसडीएम की कामना भी करते है। ऐसे लोगों को मीणाजी जैसा सचिव नहीं चाहिए, इन्हें तो कमलेश, प्रतिपाल सिंह और कीर्ति प्रकाश भारती जैसा सचिव चाहिए। क्यों चाहिए, यह कहने और लिखने की बात नहीं बल्कि समझने की है। अधिकांष सचिवों को बीडीए से जितना मिल गया, उतना शायद पूरी नौकरी में नहीं मिलेगा। मीणाजी को अगर छोड़ दिया जाए तो सभी ने बीडीए को लूटने का काम किया। ऐसा लगता कि बीडीए को भ्रष्टाचारमुक्त देखने का सपना जनपद वासियों का सपना ही रह जाएगा। जब तक सचिव लोग बीडीए को चारागाह बनाते रहेगें, तब तक बीडीए कभी भ्रष्टाचारमुक्त हो ही नहीं सकता।
- Loading weather...
- |
- Last Update 10 Nov, 09:54 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment