दीयों की जगह झालर से जगमगाया,आतिशबाजी के धुएं से सांस लेने में हुई परेशानी 

ओमप्रकाश गौतम
 गढ़मुक्तेश्वर: दीपावली पर्व हिन्दू मुस्लिम ने आपस में मिलकर मनाया,मुसलमानों ने दीपावली की शुभकामना दी तो हिंदुओं ने दीपावली की मिठाई पहुंचाकर भाई चारा,सद्भाव का संदेश दिया। वहीं दीपावली के प्रकाशोत्सव  पर दीयों की जगह चाइनीज झालरों ने तथा आतिशबाजी के धुएं के प्रदूषण से अंधेरा छा गया। क्षेत्र में चारों और जहरीले धुएं से सांस लेने में भी भारी परेशानी हुई। 
भारत की संस्कृति,सभ्यता,हिंदू मुस्लिम सिख,ईसाई की एकता भाई चारे की रही है। मुस्लिमों की ईद हो या हिंदुओं की होली हो या दिवाली आपस में सब मिलकर मनाते रहे है, मनाते है। दीपावली पर्व पर ही हिंदुओं ने मुस्लिम के घरों में मिठाई पहुंचाई तो मुसलमानों ने भी गले मिलकर शुभकामना दी और भारतीय सभ्यता को कायम रखा। 

तीर्थ नगरी गढ़ में मंदिर मस्जिद की संयुक्त दीवार
लोकतंत्र में संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी सत्ता की होती है। सत्ता को लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा है। विपक्ष और युवाओं के आंदोलन का मुद्दा साफ हो गया है लोकतंत्र खतरे में नहीं है और न हिन्दू खतरे में है। गढ़मुक्तेश्वर के  प्राचीन पंचायती मंदिर और फतहपुरी मस्जिद की संयुक्त दीवार आज भी भाई चारे की एकता का संदेश दे रही है। मंदिर में सुबह शाम घंटे घड़ियाल बजते हैं तो मस्जिद में पांचों वक्त की अज़ान नमाज होती है। हिंदुओं को कोई परेशानी नहीं हुई है। और मुस्लिमों को भी कभी कोई दिक्कत नहीं हुई है। खतरा अगर हैं तो सत्ता के सरकने का हो सकता है। लोकतंत्र संविधान से चलता है। मौजूदा सत्ता के जिम्मेदारों को देश का संविधान और देश का तिरंगा नहीं पच पाया है। बेशक संविधान की शपथ लेकर ही सत्ता तक पहुंचे है।

धर्म और पर्व सबकी भलाई का पैगाम देते है
भारत में विभिन्न जाति और धर्मों का देश है। सभी धर्म सबकी भलाई, सुख शांति का संदेश देते है। सनातन धर्म में हिंदुओं के ब्राह्मणों,वैश्य,त्यागी,गुजर, चौहान ठाकुर,पिछड़े और अनुसूचितों को अलग अलग करने का काम करता हो ऐसा नहीं है। मगर ऐसा किया जाता है। मंदिर बनाने,मूर्ति बनाने वाले को ही मंदिर में प्रवेश नहीं होता है। धर्म और त्योहारों को देश हित में सबकी भलाई के लिए मनाने का संकल्प लें।