आखिर छिड़ गई भानपुर के ठेकेदारों और आकाओं में जंग, जिसका डर था, वही हुआ और होने जा रहा, पीड़ित ठेकेदार विरोध्सियों के अंदाज में जबाव दे रहें
बस्ती। अगर नगर पंचायत भानपुर और रुधौली के पीड़ित कहे जाने वाले ठेकेदार मुख्यमंत्री को यह लिखकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग करते हैं, कि दोनों नगर पंचायतों को अतीक अहमद की तर्ज पर आंतक फैला कर फर्जी फर्मो के द्वारा सरकारी धन को लूटा जा रहा है, और विरोध करने वाले ठेकेदारों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, तो यह माना जाता है, कि दोनों नगर पंचायतें में हो रहा विकास सुरक्षित नहीं है। पत्र में आंतक फैलाने वाले नेताजी और उनके चहेते ठेकेदार का नाम देते हुए कहा कि राजनीति तानाशाही, दंबगई और आपराधिक शडयंत्र के कारण यह लोग जानबूझकर टंेडर नहीं खुलने दे रहे हैं, जिससे इलाके में सड़क और नाली जैसे महत्वपूर्ण काम पूरी तरह ठप्प पड़ा है। अगर यह पत्र योगीजी के नजरों से गुजरा होगा, तो उनकी नजरों में नेताजी और उनके चहेते की क्या इज्जत रह जाएगी? भले ही योंगीजी की नजर से पत्र न गुजरा हो, लेकिन अधिकारियों की नजर से तो गुजरा। जिस चहेते ठेकेदार को खूखार बताकर इनके द्वारा पाले गए गुंडों और मवालियों के जरिए खुलेआम दोनों नगर पंचायतों के विकास कार्यो को रोका जा रहा है, उससे क्षेत्र की और क्षेत्र के लोगों की तरक्की बाधित है। नेताजी पर राजनीति की आड़ में षुद्व रुप से अपराधियों और ठेकेदारों का सिंडिकेट चलाने और जनता के विकास के बजट और सरकारी योजनाओं के पैसों पर डांका डालने जैसा गंभीर आरोप लगाया गया। आरोप में कितना दम है, या तो अलग बात हैं, लेकिन जिस तरह से अब खुलेआम शिकायतों का दौर शुरु हो गया हैं, अगर उसे नहीं रोेका गया तो आने वाले दिनों में पीड़ित ठेकेदार और जनता दोनों सड़क पर उतर दिखाई दे सकते हैं, तब प्रशासन के सामने कठिनाई खड़ी हो सकती है। इसकी संभावना पीड़ित कहे जाने वाले ठेकेदारों ने पत्र के जरिए सीएम को जता भी दिया है। ठेकेदारों ने अवैध कमीषन और पूर्व में कराए गए नौ घटिया निर्माण कार्यो की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने और कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की अपील की गई है।
जिस तरह ठेकेदारों ने नेताजी और चहेते ठेकेदार का नाम लेकर कहा कि दोनों मिलकर आपराधिक सिंडिकेट का संचालन करने की बात कही गई, और खुले आम बाहर धूमकर अन्य ठेकेदारों को डराने और धमकाने की जिर्क किया गया, वह अपने आप में चौकाने वाला है। कहा कि एक तरह से यह इलाके में माफिया अतीक अहमद का दूसरा रुप बने हुए है। जिनके खौफ और आंतक से पूरा ठेकेदार समाज और आम जनता थर-थर कापंती है। कहा गया कि इनके गिरोह के द्वारा भ्रष्टाचार का एक बहुत बड़ा खेल-खेला जा रहा है। इनके द्वारा अलग-अलग और फर्जी नामों से दर्जनों बेनामी फर्मो को अपने चहेते के नाम पर बनवा गया है। कागजों में अलग-अलग फर्म होने का नाटक किया जाता है। लेकिन असलियत में इन सभी फर्जी फर्मो को सिर्फ और सिर्फ नेताजी और उनके चहेते ठेकेदार संचालित करतें है। एकसा यह लोग इस लिए करते हैं, ताकि टेंडर में कंपटीशन होने का दिखावा दिखाया जा सके। अंत में लगभग सारे टेंडर और करोड़ों रुपये का बजट घूम-फिरकर इन्हीं लोगों की गुप्त फर्मो को मिलता है, जिससे यह लोग घूमे आम सरकारी धन का भारी बंदरबांट और लूट कर सके। अगर कोई ठेकेदार पारदर्षी तरीके से टेंडर डालना चाहता है, तो इनका खुला आंतक सामने आ जाता है। जो भी इन लोगों के रास्ते में आता है, या इनके खिलाफ आवाज उठाता हैं, तो यह लोग सीधे उसे उठवा लेते हैं, रास्ते से हटाने की धमकियां देते है। योगीजी को लिखा है, कि हम और हमारे दोस्त ठेकेदार वर्तमान में भारी दहषत और डर के साए में जीने को मजबूर है। लिखा कि महराजजी, आपसे हाथ जोड़कर करवद्ध और विशेष प्रार्थना हैं, दोनों के चंगुल से नगर पंचायत भानपुर और रुधौली एव ंहम ठेकेदारों को बचा लीजिए, वरना यह लोग जीने नहीं देगें। दोनों का काल डिटेल निकलवाने की अपील की गई, ताकि इनका असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो सके। पत्र में इस बात का भी खुलासा किया गया है, कि अपने दंबगई और रौब के बल पर जिन 17 कार्यो के लिए चहेते और सिंडिकेट ठेकेदारों से फार्म भरवाए थे, उन सभी से कमीषन के रुप में पहले ही पांच से 10 फीसद वसूल कर लिया गया।
0 Comment