ड्रोन से सर्वे किए जाने के बाद भी जिम्मेदारों ने नहीं बनाया मेला मानचित्र
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: प्राचीन गंगा स्नान मेला की तैयारी को देखने डीएम कविता सिंह, एसपी ज्ञानजय सिंह टिम के साथ मेला स्थल में पहुंचे। गंगा की मुख्यधारा पुराने स्थान पर होने की वजह से स्थिति साफ नजर नहीं आई। जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी ने पुराने मानचित्र दिखाया तो नाराज होते हुए डीएम ने कहा कि एक सप्ताह पहले ड्रोन से सर्वे कराया गया था उसके बाद भी मानचित्र नहीं बना कैसे होगा।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
मोटर वोट में बैठकर गत वर्ष के मेला स्थल को देखने और गन्ना की फसल जल्द कटवाने के आदेश दिए। एसडीएम श्रीराम यादव को व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने तथा सड़क निर्माण मानकों के अनुसार कराने को निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर,ए डीएम, एएसपी मुकेश कुमार,सहित अधिकारी मौजूद थे।
खबर का असर=
मेला रोड दो मीटर को चौड़ा कर सात मीटर का निर्माण कार्य शुरू
साढ़े पांच हजार प्राचीन गंगा मेला सड़क को चौड़ा करने का काम पहली बार शुरू
दैनिक तेजयुग न्यूज़
सड़क चौड़ी होने पर श्रद्धालुओं को जाम से मिलेंगी राहत
महाभारत कालीन गंगा स्नान मेला को जाने वाली सड़क पहली बार चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया। दो मीटर सड़क अब चार मीटर चौड़ी कर सात मीटर की होंगी। सड़क के चौड़ा किए जाने पर श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिलेंगी। सड़क चौड़ा किए जाने के लिए समाचार प्रकाशित किए जाने पर खबर के असर पर सात मीटर चौड़ी सड़क बनने पर नागरिकों ने खुशी का इजहार किया है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला को राजकीय घोषित किए जाने के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गंगा मेला का उद्घाटन कर गंगा पुल बनाए जाने की घोषणा भी की थी मगर गंगा पुल बनाए जाने का काम तो परवान नहीं चढ़ पाया वही घाट भी नहीं बना है। ऐसे में मेला रोड को चौड़ा किए जाने के लिए स्थानीय अधिकारियों समेत एसडीएम को भी संज्ञान लेने को कहा गया था। एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि दो मीटर की मेला सड़क को दोनों ओर दो दो मीटर चौड़ा कर चार मीटर बढ़ाकर सात मीटर कराया जा रहा है। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने बताया कि मेला की सबसे ज्यादा जरूरी सड़क को सात मीटर चौड़ा करने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। राहुल शुक्ला रिंकू,अमित गुप्ता,दीपेंद्र कुमार,रोहित मल्होत्रा,गोपाल ठाकुर,अर्जुन सिंह,समेत ने सड़क का निर्माण होने पर खुशी जाहिर कर श्रद्धालुओं के लिए राहत बताई।
0 Comment