ओमप्रकाश गौतम
हापुड़: जनगणना-2027 के अंतर्गत नागरिकों को घर बैठे स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने के लिए सुविधा प्रदान करने हेतु 'स्व-गणना' अभियान चलाया है। सीडीओ श्रुति शर्मा ने बताया कि अभियान संचालित किया जा रहा है। जनपद हापुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने में ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिवों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिसे सब मिल कर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करेंगे।
जनगणना कार्य को सुगम, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु आपसे अपेक्षा की गई कि अपनी ग्राम पंचायत में निम्नलिखित बिंदुओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
जनगणना संवाद का आयोजन
ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली प्रत्येक ग्राम सभा, खुली बैठक एवं अन्य ग्राम स्तरीय आयोजनों में अनिवार्य रूप से 'जनगणना संवाद' आयोजित किया जाए तथा ग्रामीणों को स्व-गणना के महत्व एवं लाभों से अवगत कराया जाए।
ग्राम प्रधानों द्वारा नेतृत्व एवं अपील
ग्राम प्रधान प्रत्येक बैठक का नेतृत्व करते हुए ग्रामवासियों एवं किसानों से अपील करें कि वे जनसंख्या गणना के दौरान प्रगणकों की सहायता हेतु पहले ही ऑनलाइन स्व-गणना पूर्ण कर लें।
पंजीकरण प्रक्रिया का प्रदर्शन एवं सहायता डेस्क
ग्राम पंचायत सचिव अपने संबंधित ग्रामों में ग्रामीणों को चरण-दर-चरण स्व-गणना पंजीकरण प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन दिखाएं। साथ ही पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केंद्र, राशन की दुकानों तथा ग्राम सभा की बैठकों में 'स्व-गणना सहायता डेस्क' स्थापित कर ग्रामीणों का पंजीकरण कराने में सहयोग प्रदान करें।
स्वयं सहायता समूह एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स की सक्रियता
ग्राम स्तर पर कार्यरत स्वयं सहायता समूहों आशा कार्यकत्रियों, आंगनवाड़ी एवं अन्य अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए, ताकि वे अपने सामुदायिक संपर्कों के माध्यम से घर-घर जाकर स्व-गणना संबंधी संदेश साझा करें।
स्व-गणना आईडी को सुरक्षित रखने हेतु जागरूकता
स्व-गणना पूर्ण करने के उपरांत प्राप्त होने वाली स्व-गणना आईडी को सुरक्षित रखने के लिए परिवारों को विशेष रूप से प्रेरित किया जाए। उन्हें स्पष्ट किया जाए कि जनसंख्या गणना के समय संबंधित प्रगणक को यह आईडी उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा, ताकि प्रस्तुत विवरण का त्वरित सत्यापन हो सके।
प्रचार-प्रसार सामग्री का प्रदर्शन
पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्व-गणना से संबंधित बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शित किए जाएं।
सीडीओ ने कहा पूर्ण विश्वास है कि आपके सक्रिय नेतृत्व, आपसी समन्वय और जनभागीदारी से ग्राम पंचायत-स्व-गणना अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।
0 Comment