बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जनपद बस्ती आगमन पर आज जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने प्रवास के दौरान बस्ती लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख विधानसभाओं हर्रैया एवं बस्ती सदर में संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

प्रवास की शुरुआत में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र की सीमा घंघौला  पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्रीय प्रभारी अभिजात मिश्र, जिला प्रभारी डॉ सत्येन्द्र सिंन्हा, जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, स्थानीय विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, संजय जायसवाल, चन्द प्रकाश शुक्ल, रवि सोनकर, अजय सिंह गौतम, वैभव पांडे, राजेश पाल चौधरी, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पूर्व सांसद अरविंद चौधरी, जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात एक होटल के सभागार में हर्रैया विधानसभा की कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और बूथ स्तर तक पार्टी की तैयारियों पर बल दिया। हर्रैया की बैठक के बाद सायं लगभग चार बजे प्रदेश अध्यक्ष बस्ती सर्किट हाउस पहुंचे, जहां बस्ती सदर विधानसभा की बैठक में शिरकत की। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष  पंकज चौधरी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाए तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

उन्होंने पदाधिकारियों से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सक्रिय रहने, क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अष्टभुजा शुक्ल, गोपेश्वर त्रिपाठी, रामानंद नन्हे, प्रेम सागर तिवारी, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र गौड़, यशकान्त सिंह, पवन कसौधन, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, अमरेन्द्र प्रताप सिंह राम, भानु प्रकाश मिश्र, प्रत्यूश विक्रम सिंह, राम श्रिंगार ओझा, राना दिनेश प्रताप सिंह, ममता पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, विरेन्द्र गौतम, विनय सिंह भरद्वाज, राजेश त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ल, अमित कुमार वर्मा, राधेश्याम कमलापुरी, दुष्यंत विक्रम सिंह, के के सिंह, देवेन्द्र सिंह, ध्रुव सिंह, चंद्रमणी पांडे सुदामा, सुरेंद्र चौधरी, प्रेम प्रकाश चौधरी, अभिशेक कुमार, अभय पाल, दिवाकर मिश्र, आलोक पाण्डेय, सचिन सिंह, श्याम बिहारी गौड़,राम सुरत गौड़, प्रभु दयाल वर्मा, वरुण पांडे, रवि कुमार त्रिपाठी, श्रुतिअगहरि, शिवचरन जायसवाल, अमित चतुर्वेदी, श्रीश पांडे, देवेन्द्र सिंह, योगेंद्र सिंह, राकेश मिश्र, सतेन्द्र  पांडे नीरज, अरविंद श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, नीरज तिवारी, चन्द्रशेखर मुन्ना, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, शालिनी सिंह, कर्मेंद्र चौहान, विशुद्धानंद त्रिपाठी, तारक जायसवाल, विजय पांडे राजू, सरवजीत भारती, शिव प्रसाद चौधरी, नगेन्द्र सिंह, दिव्य प्रकाश, सुरेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।