ओमप्रकाश गौतम

 गढ़मुक्तेश्वर: गढ़ गंगा मेला में श्रद्धालुओं का सैलाब बढ़ गया तो अधिकारी भी दिन रात मेहनत ने जुटे गए है। जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा बुधवार को गढ़ मेले में स्थापित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई भी कोटाई बर्दाश्त नहीं किए जाने के चेतावनी दी।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में सी.सी.टी.वी. कैमरों की मॉनिटरिंग, वायरलेस संचार व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, अग्निशमन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहे तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा में किसी प्रकार की कमी न आने पाए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं खोया-पाया केंद्र को भी कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता मिल सके।