बस्ती। जब किसानों को जिला कृषि अधिकारी उचित दर पर और समय से खाद नहीं उपलब्ध करा पाए, इन्होंने इसकी जिसकी जिम्मेदारी चपरासी भोलानाथ यादव को दिया, किसानों को लेल्प लाइन नंबार जारी करते हुए डीओ ने कहा कि आप की समस्या का निवारण भोलानाथ ही करेगें। ऐसा नहीं होता तो फिर डीओ क्यों मोबाइल नंबर भोलानाथ का प्रकाशित करवाते। डीओ एक तरह से किसानों के साथ मजाक कर रहे है। जिला कृषि अधिकारी डॉ बाबू राम ने उर्वरक या किसी भी प्रकार की समस्या होने पर शिकायत के लिए जो हेल्पलाइन नम्बर समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित कराया है उसमें एक नम्बर (मो-9838274912) दूसरे विभाग एग्रो से आये चतुर्थ श्रेणी भोला नाथ यादव का है वहीं दूसरा नम्बर (मो-9450877726) अंकित किया गया है, जो आए दिन इनकमिंग कॉल की सुविधाएँ उपलब्ध नहीं बताता रहता है। सवाल उठ रहा है, कि आखिर अब पीड़ित किसान कहाँ और किससे से शिकायत दर्ज कराए, ताकि निस्तारण हो सके।

जिला कृषि अधिकारी ने इस लिए किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का नम्बर नहीं प्रकाषित ताकि इनके काले कारनामों की जानकारी किसी ओैर को न हो जाए, इसीलिए इन्होंने चपरासी का नंबर या बंद नम्बर को हेल्प लाइन नंबर के रूप में प्रकाशित करवा दिया। जिला कृषि अधिकारी बस्ती किसानों के हितों के साथ सीधा खिलवाड़ करते है और प्रदेश के शासन व जिले के प्रशासन को बेवकूफ समझ कर खुलेआम विगत वर्षों से चुनौती देते आ रहे है। सिर्फ कागजी कोरम पूरा करने के लिये शिकायती हेल्पलाइन नंबर प्रकाशित करा दिया जाता है। कृषि विभाग से जपनद के किसान उम्मीद भी क्या करें, जब पिछले सीजन में निरीक्षण के समय विभाग के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को खुद अधिक मूल्यों पर खाद मिलने की शिकायत मिली थी और कई समाचार पत्रों ये खबरें प्रकाशित हुईं थी, उस समय भी जिला कृषि अधिकारी बस्ती डॉ बाबू राम मौर्य के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे इनके रसूक का अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग का कैबिनेट मंत्री भी बौना साबित हो जाता है। जिला कृषि अधिकारी जैसे अधिकारी ही सरकार के जीरो टालरेंस नीति की खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रहे है। जब पिछले सीजन में भी विकास वाले साहब को 50 हजार का सोफा देकर डीएओ बस्ती ने खादों की खूब कालाबाजारी किया किया इस बार भी जिले के अधिकारियों कोई न कोई उपहार देकर फिर खुश कर देंगे जब खाद पर टैगिंग (लाद) के नाम पर करोड़ों कमा लेंगे।