उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक वकील ने हेलमेट चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है. कोर्ट के आदेश पर हज़रतगंज थाना पुलिस हेलमेट चोरी का केस दर्ज कर जांच कर रही है. अधिवक्ता प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि,  17 अगस्त को GPO कार्यालय से 2 अज्ञात लोग उनका हेलमेट चुरा ले गए. फिलहाल इस मामले में हज़रतगंज थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही चोरों की तलाश कर रही है.