भारत सरकार ने प्याज और चावल के दामों को कंट्रोल करने के लिए कुछ समय पहले मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस की बंदिश लगा दी थी. इसे अब हटा दिया गया है. इससे प्याज और बासमती चावल के एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को ज्यादा रेट मिल सकेगा. डीजीएफटी (DGFT) ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस हटाने का ऐलान किया. इसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है.