शादी समारोहों में DJ और शराब का चलन आम हो गया है
लेकिन पंजाब के बठिंडा की एक ग्राम पंचायत ने इसे रोकने के लिए अनोखी पहल की है। पंचायत ने शादी में शराब न परोसने और DJ का इस्तेमाल न करने वाले परिवारों को 21,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। सरपंच के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य फिजूलखर्ची और शराबखोरी को नियंत्रित करना है।
0 Comment