श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 25 थानों के अलावा, अर्द्ध सैनिक,भारी पुलिस बल तैनात,कंट्रोल रूम से मेला पर नजर
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: प्राचीन गढ़ गंगा मेला में विभिन्नता में एकता की साफ झलक नजर आ रही है। मिल में गंगा का किनारे हर हर गंगे, नील धारा के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने को हल्का महसूस कर रहे है तो बच्चे मस्ती के साथ गंगा स्नान में स्विमिंग पुल का अहसास कर रहे है। मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 25 थाने बनाए गए है इसके अलावा अर्द्ध सैनिक बल,पीएसी,ब्लैक कमांडो,पुलिस अधिकारी हर गति विधि पर पैनी नजर रख रहे है।
हापुड़,अमरोहा,मेरठ के राजस्व गावों के जंगल गंगा के किनारे तंबू का भारत गंगा मेला अपने यौवन पर पहुंच गया है। मेला करीब 25 किलोमीटर क्षेत्रफल में फैल चुका है। मेला में शांति सुरक्षा और श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए 25 थाने बनाए गए है। हापुड़ एस पी मधुबन कुमार सिंह, ए एस पी महेश कुमार ने बताया कि अर्द्ध सैनिक बल,पीएसी,ब्लैक कमांडो हर गति विधि पर नजर रख रहे है। गंगा में रीवर पुलिस भी पूरी जिम्मेदारी से तैनात है।
हर हर गंगे, नील धारा के जयकारों से गूंज गंगा तट
दैनिक तेजयुग न्यूज़
मेला में गंगा का किनारा देखते ही बनता है। श्रद्धालु हर हर गंगे, नील धारा के जयकारा लगाते हुए स्नान कर रहे है। जबकि बच्चे गंगा में मस्ती से स्नान कर ऐसा लगता है जैसे स्विमिंग पुल में नहा रहे हो। महिला गंगा के किनारे पूजन कर रही है।
कंट्रोल रूम से पूरे मेला पर नजर
दैनिक तेजयुग न्यूज़
डीएम कविता मीणा ने गढ़ गंगा मेला में बदलाव कर बेहतर बनाया है। मेला की पुलिस लाइन के सभागार में कंट्रोल रूम बनाया गया है। मेला की सभी सड़कों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है। कंट्रोल रूम से पूरे मेला को निहारा जा रहा है। कंट्रोल रूम से हर गति विधि पर पुलिस प्रशासन की नजर हैं।
डीएम ने श्रद्धालुओं से की अपील
डीएम कविता मीणा ने गंगा मेला को भव्य,धार्मिक बनाकर मनोहरी रूप दिया है। श्रद्धालुओं से अपील करते हुए डीएम ने कहा गंगा स्नान मेला आपकी आस्था के साथ आपका है। मेला में गंदगी ने करे मेला को साफ सुथरा बनाए रखें। मां गंगा की आस्था के साथ खिलवाड़ न करें।
चतुर्दशी सोमवार को उमड़ेगा सैलाब
गंगा स्नान मेला का महत्व चतुर्दशी सोमवार को दीपदान हैं। एक साल की अवधि में दिवंगतों की आत्म शांति के लिए दिए लगाएंगे। श्रद्धालु,रेलगाड़ी,बस,अपने वाहन कार, बाइक से आयेंगे और सूर्यास्त के बाद गंगा स्नान कर दिए लगाकर वापस होंगे तो आना जाना होने में भारी भीड़ रहेंगी।
0 Comment