बनकटी/बस्ती। कहा जाता है, कि सबको शर्म आती है, लेकिन कमीशनखोर विधायकों को नही आती, अगर आती तो टूटी फूटी सड़क का उदघाटन नहीं करते। अगर गांव वाले दन्हें घटिया सड़क निर्माण की जानकारी देना और कार्रवाई करने की बात करते, तो अव्वल फोन नहीं उठाते अगर उठाते भी है, तो ऐसा जबाव देते, कि शिकायतकर्त्ता को शिकायत करने पर अफसोस होता। यह हाल हैं, महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूधराम के विधायक निधि का है। गांव वाले कहते हैं, कि जब विधायकजी 50 फीसद कमीशन लेगें तो सड़क एक माह में टूटेगी ही। बनकटी विकास खंड क्षेत्र के कुरियार गांव से दतुआखोर तक विधायक निधि से बनी सड़क एक माह के अन्दर ध्वस्त हो गया। इस सड़क की ऐसी हालत हैं, कि अगर इस सड़क पर भूल से कोई गुजर गया तो उसे अस्पताल पहुंचेगा। फिर भी विधायकजी को कोई अफसोस नहीं। यही वही ईमानदार विधायक हैं, जिनके निधि से बन रही पुलिया का ढत्राजा ही गिर गया, पूछने पर ठेकेदार और कार्यदाई संस्था सिडको के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा कि क्या हुआ पुलिया गिर गया, फिर बन जाएगा।
सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। तथा बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में अब भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण इतनी जल्दी सड़क टूट गई। वाहनों के दबाव से स्थिति और बिगड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे इस समस्या को लेकर विधायक को फोन करते हैं, तो रांग नंबर कहकर फोन काट दिया जाता है। इससे लोगों में काफी नाराजगी है। और अब वे खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। गांव के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द पुनः सड़क की मरम्मत कराई जाए। स्थानीय निवासी बोले कि सड़क बने अभी कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन हालत बहुत खराब हो गई है। शिकायत करने पर कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
0 Comment