बस्ती। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ने मतदाता जागरूकता अभियान जनपद मे अधिसूचना लगने तक स्थापित है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जनपद के कलेक्ट्रेट मुख्यालय सहित विभिन्न तहसील परिसरों में कुल सात ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किया गया है। इसके अलावा तहसील एवं रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर छह अन्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, ताकि जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी सहजता से उपलब्ध हो सके।
तहसील परिसर हर्रैया में विधानसभा क्षेत्र 307-हर्रैया एवं 308-कप्तानगंज के मतदाताओं के लिए केंद्र स्थापित किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र 309-रुधौली के मतदाताओं के लिए तहसील परिसर भानपुर एवं रुधौली में अलग-अलग डेमोंस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, तहसील परिसर बस्ती सदर में विधानसभा क्षेत्र 310-बस्ती सदर एवं 311-महादेवा (अनुसूचित जाति) के मतदाताओं को ईवीएम संचालन की जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया जाएगा। नागरिक डमी मतदान के माध्यम से वोट डालने की प्रक्रिया को समझ सकेंगे तथा वीवीपैट के जरिए प्रदर्शित होने वाली पर्ची के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अभियान का विशेष उद्देश्य युवा मतदाताओं एवं पहली बार मतदान करने वाले नागरिकों को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना, उनकी शंकाओं का समाधान करना तथा मतदान प्रणाली के प्रति विश्वास बढ़ाना है।
0 Comment