गढ़मुक्तेश्वर: कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले में लगी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया
दैनिक तेजयुग न्यूज़
प्रदर्शनी में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी दी जा रही है
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा स्नान मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से गढ़ मेले में आए श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिससे सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोग प्राप्त कर सकें। यह प्रदर्शन गढ़मुक्तेश्वर मेले में आरती स्थल के पास लगी हुई है। गढ़ मेले में आए सभी श्रद्धालु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में पहुंचकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल सिंह सहित सूचना विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comment