गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने गढ़ नगर के कबीरदास चौक निवासी डॉ0 देवेन्द्र भारती को मुरादाबाद मण्डल का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष राजू जाटव, जिला पंचायत सदस्य हाजी मुल्ला आरिफ, रविन्द्र बिल्लू, प्रधान नौजर अनवार, डॉ0 वली मौहम्मद, जिया परवेज, हाफिज नूर मौहम्मद, राहुल गौतम, अनीश चौधरी, शिवदत्त जाटव, धर्मसिंह निमेष, खालिद चौधरी, नीरज जाटव, इंद्राज प्रधान आदि ने खुशी जताई है।