गढ़मुक्तेश्वर: इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के बी.ए.,बी.कॉम., बी.सी.ए., बी.बी.ए. तथा बी.एड. संकाय के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

दैनिक तेजयुग न्यूज़
प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय  ट्रस्टी चौधरी रेणुका सिंह, प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार शर्मा एवं आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर ट्रस्टी चौधरी रेणुका सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। दैनिक तेजयुग न्यूज़
 खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन एवं संचालन कार्यक्रम समन्यवक  मलका परवीन के कुशल नेतृत्व और देखरेख में संपन्न हुआ।
पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों में विभिन्न संकायों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिताओं के अंतिम परिणाम निम्नानुसार रहे:
• कबड्डी प्रतियोगिता (बालक वर्ग): बी.कॉम. संकाय की टीम ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.ए. संकाय की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

दैनिक तेजयुग न्यूज़
• कबड्डी प्रतियोगिता (बालिका वर्ग): छात्राओं के वर्ग में बी.ए. संकाय की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया और बी.कॉम. की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
• खो-खो प्रतियोगिता: इस स्पर्धा में भी बी.ए. संकाय के खिलाड़ियों ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया, वहीं बी.सी.ए. संकाय की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने में मुख्य ऑफिशियल (निर्णायक) की महत्वपूर्ण भूमिका सौरव तोमर द्वारा निभाई गई। 
अंत में महाविद्यालय प्रशासन व समस्त प्राध्यापको ने सभी विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा आगामी मुख्य खेलकूद प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।