मौसम खराब के कारण कार से मेला स्थल में पहुंचे बाद में उड़नखटोला से वापस हुए
गंगा किनारे गंगा पूजन,गंगा आरती कर गंगा में दूध की धार चढ़ाई
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: योगी आदित्य नाथ पौराणिक गंगा स्नान मेला में पहुंचे और गंगा किनारे गंगा पूजन किया गंगा आरती कर गंगा में दूध की धार चढ़ाई। मेला में कृषि प्रदर्शनी में स्टालों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ घोषित कार्यक्रम के एक घंटा देरी से कार द्वारा पहुंचे। प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप,भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाब सिंह नगर,जिला अध्यक्ष कविता सिंह,पूर्व मंत्री मदन चौहान,पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक,राजीव सिरोही,दीपेंद्र कुमार,दीपक गौड़,तरुण चौहान,आशीष चौधरी,राहुल शुक्ला,टिंकू शर्मा,संगीता हरीश पुरुषोत्तम,ने हेलीपेड पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सदर के गेट पर लगाई गई कृषि प्रदर्शनी को देखा इसके बाद वीआईपी घाट पर पहुंचे एडीजीपी भानु भास्कर,कमिश्नर बीसी गोस्वामी,डीएम कविता मीणा,डीआईजी कला निधि नैथानी,सीडीओ श्रुति सिंह,संदीप कुमार एस पी मधुकर सिंह,एएसपी महेश कुमार ने आरती स्थल पर गंगा पूजन कराया गया। गंगा पूजन पंडित गोविंद शर्मा,पंडित विनोद शर्मा,पंडित विवेक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन कराया और गंगा आरती कर गंगा में दूध की धार चढ़ाई।
आरती स्थल के सामने दूसरे छोर पर पीपे दिखाई दे रहे थे
दैनिक तेजयुग न्यूज़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गढ़ गंगा मेला को राजकीय मेला घोषित करने के बाद तीसरी बार मेला में पहुंचे और तीसरी बार गंगा आरती की गई। आरती स्थल के सामने दूसरे छोर पर पीपे दिखाई दे रहे थे। मुख्यमंत्री का घोषित गंगा पुल नहीं बन पाया, अब गंगा में पीपे का अस्थाई पुल बनाया जाना सुरक्षा के लिहाज से जान जोखिम में डालना होगा।
मुख्यमंत्री कार से मेला में पहुंचे बन सकती है सड़क
दैनिक तेजयुग न्यूज़
मुख्यमंत्री अपने दो काल खंड में पहली बार कार द्वारा मेला स्थल में पहुंचे तो बदहाल सड़क को देखा होगा। मेला के अवसर पर सड़क किनारे गंदगी साफ दिखाई दे रही होगी। गढ़ गंगा मेला के इतिहास में पहली बार साढ़े तीन करोड़ की लागत से नौ फुटी सड़क को खड़ंजा लगाकर चौड़ा किया गया है।
धार्मिक गंगा मेला के पास शराब ठेके पर लगी भीड़
गढ़ गंगा मेला को पूरी तरह से धार्मिक स्वरूप दिया गया है। वहीं मेला रोड पर मस्त राम कुटी के पास शराब का ठेका है। गंगा मेला क्षेत्र शराब प्रतिबंधित है। आबकारी विभाग बैरियर लगाकर वाहनों में चेकिंग कर शराब तलाशते है जंगल में भी ड्रोन से कांबिंग की गई। लेकिन धार्मिक मेला में शराब ठेका से राजस्व तो तभी मिलेगा जब शराब की बिक्री होगी।
जनपदीय मीडिया को बनाया बंधक
दैनिक तेजयुग न्यूज़
जिला सूचना अधिकारी ने जनपद की मीडिया को पास जारी किए थे। सभी मीडिया को गेट के पास खड़ा कर रस्सा डाल दिया बाहर नहीं निकलने दिया। सीएम हाउस से आए मीडिया टीम को ही एंट्री दी गई। मुख्यमंत्री के प्रस्थान किए जाने के बाद फ्री किया गया।
गढ़ गंगा मेला भव्य और अदभुत
दैनिक तेजयुग न्यूज़
प्राचीन गढ़ गंगा मेला हर साल से बेहतर भव्य रूप ले रहा हैं। शिव चौक के अलावा मुख्य गेट पर शिव मूर्ति को हरा भरा कर सजाया गया है। मुख्य सड़क पर बिजली के खंभों पर डमरू,त्रिशूल के अलावा सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए है। मेला की भव्यता सुंदर, मनमोहक साफ नजर आती है।
0 Comment