आखिर ‘नेताओं’ को ‘कितना’ पैसा चाहिए, कि वह ‘चोरी’ करना ‘बंद’ कर ‘दें’

बस्ती। नेता चाहें सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का, चोरी तो लगभग सभी कर रहे हैं, कोई पैड बेच कर चोरी कर रहा है, तो कोई निधि बेचकर, तो कोई टैक्स की चोरी कर रहा है, तो कोई स्टांप की चोरी करके तिजोरी भर रहा है। जनता चोरी करने वाले नेताओं से जानना चाहती है, कि आप लोगों को कितना पैसा चाहिए, कि आप लोग चोरी करना बंद कर दें। अगर नेताओं के पास इसका जबाव होता तो अब तक न जाने कितने नेता जनता के हीरो होते। हर्रेया के एक ऐसे नेता हैं, जिनके बारे में कहा जाता है, इन्होंने बस्ती से लेकर लखनउ तक सिर्फ अचल संपत्तियों की मालियत में लगभग 50 करोड़ के स्टांप की चोरी की होगी। यह मालियत में चोरी करके सरकार को टैक्स के रुप में करोड़ों रुपये का चूना लगाते है। अव्वल तो यह पकड़ में आते नहीं, लेकिन अगर पकड़ में आ भी जाते हैं, तो नकद के रुप में स्टांप का जुर्माना भर देते है, और जो नकद जुर्माना भरा जाता, वह आईटीआर में शामिल नहीं होता। हुई न टैक्स की चोरी। हर कोई अगर गांजा तष्कर दीपक चौहान जैसा हो जाए तो न जाने कितने नेताओं का जुर्माना भरते-भरते कमर टूट जाए। यह वही नेता करते हैं, जिन्होंने अपनी फर्म बना खोल रखी है। फर्म के जरिए यह काला को सफेद और सफेद को काला करते रहते है। यह अलग बात हैं, कि सत्ता पक्ष वाले अधिक और विपक्ष वाले कम चोरी कर पा रहे हॅैं। यह लोग जिस सरकार में रहते हैं, उसी सरकार को चूना लगाते है। अब सवाल उठ रहा है, कि क्या नेता इस लिए बनते हैं, ताकि वह सफेद कुर्ता पैजामा पहनकर सरकार और जनता को चूना लगाएं। जिस तरह कम समय में नेताओं की संपत्तियों में इजाफा हो रहा है, उसे देखते हुए अब हर कोई नेता बनना चाहता है। एक आम आदमी या किसान जिंदगी भर मेहनत मजदूरी करके अपने पत्नी को सोने का हार नहीं दिला पाता, लेकिन नेता कई तोला सोने की चैन पहनकर और फारचूनर से घूम रहे है। जो नेता पैड तक बेच सकता है, अगर उसे मौका मिले तो वह देश को भी बेच सकता। टैक्स की चोरी करने वाले कभी इज्जतदार नागरिक नहीं हो सकते, जनता इन्हें बेईमान ही मानेगी। भले ही चाहें किसी नेता की तूती बस्ती से लेकर सत्ता के गलियारें में बोलती हो, लेकिन वह कभी सिर उठा कर नहीं चल सकता, ऐसे नेताओं के दिन जब खराब होते हैं, तो यह दुनिया के सबसे अधिक लाचार दिखाई देते है। भले ही चाहें इनके पास हराम की अकूत संपत्ति हो, लेकिन इन्हें वह इज्जत नहीं मिलती जो नेता बनने से मिलती थी। एक तरह से जिले के नेताओं में हराम की कमाई करने की होड़ लगी हुई, हर नेता इस होड़ में आगे निकलने के लिए सरकार और पार्टी को बेच रहा है। अब कोई राजमणि पांडेय जैसा नेता नहीं बनना चाहते, जिन्हें मुंडेरवा अपने घर से आने के लिए किसी कार्यकर्त्ता की सवारी का इंतजार करना पड़ता, और न कोई अंबिका सिंह जैसा नेता बनना चाहता। राजमणि बाबा का खर्चा उनके विधायक के पेंशन से चलता है। इस लिए राजमणि पांडेय और अंबिका सिंह जैसा नेता नहीं बनना चाहता, क्यों कि उसकी आदत फारचूनर से जो चलने की हो गई। आज जितनी संपत्ति नेताओं के पास हैं, और बैंक बैलेंस हैं, उतना उस आम आदमी के पास नहीं हैं, जो रात-दिन मेहनत करता है। ऐसे लोगों के बच्चे और पत्नी ढंग का कपड़ा और अच्छी साड़ी के लिए तरस जाती है। यह वह लोग हैं, जिनके वोट पर नेता राज करते हैं, तिजोरी भरते है।