ओमप्रकाश गौतम

 गढ़मुक्तेश्वर: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गंगा मेला में आगमन कार्यक्रम में कृष्णा अस्पताल को सैफ हाउस बनाया गया। अस्पताल में वीवीआईपी व्यवस्था होने से अस्पताल में क्षेत्र के नागरिकों को चिकित्सीय सुविधा मिलेगी। हापुड़ सीएमओ के आदेश पर  नगर के स्याना मार्ग पर स्थित कृष्णा अस्पताल में वीवीआईपी व्यवस्था की गई। अस्पताल संचालक प्रबन्धक डॉ विनीत यादव ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गढ़ गंगा मेले में भ्रमण करने और मेला को भव्य रूप देने के लिए कार्यक्रम लगाया गया। जिला अधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने कृष्णा अस्पताल का चयन कर वीवीआईपी व्यवस्था पूरी करने के आदेश दिए। अस्पताल में वीवीआईपी व्यवस्था पूरी की गई। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ शशि भूषण डॉ शेर सिंह,डॉ मगन सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।