गढ़मुक्तेश्वर: डी.आर. इंटरनेशनल स्कूल, गढ़मुक्तेश्वर में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों की चहल-पहल, मुस्कुराहट और उल्लास ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यार्थी रंग-बिरंगी एवं आकर्षक पोशाकों में विद्यालय पहुँचे, जिससे कार्यक्रम की रौनक में चार चाँद लग गए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न रोचक खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ खेलों में प्रतिभाग किया तथा खूब आनंद उठाया। बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह से पूरा विद्यालय परिसर गूँज उठा।
बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहते हैं, को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उनके बच्चों के प्रति अपार स्नेह, प्रेम और उनके उज्ज्वल भविष्य के सपने को स्मरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप त्यागी एवं प्रधानाचार्य निर्मल शर्मा ने चाचा नेहरू को याद करते हुए विद्यार्थियों को लाल गुलाब भेंट किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप त्यागी ने कहा कि बच्चे देश की अमूल्य धरोहर और आने वाले कल के कर्णधार हैं। उनकी प्रतिभा को निखारना, उन्हें उचित मार्गदर्शन देना और उनके सपनों को उड़ान देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और बेहतर अवसर प्रदान करना विद्यालय की प्राथमिकता है।
प्रधानाचार्य निर्मल शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि बच्चों की मासूमियत, रचनात्मकता और असीम संभावनाओं का सम्मान करने का दिन है। प्रत्येक बच्चे में कुछ विशेष करने की क्षमता होती है। आवश्यकता है तो बस उसे सही अवसर, प्रोत्साहन और सकारात्मक वातावरण प्रदान करने की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े सपने देखने, निरंतर कठिन परिश्रम करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच मिठाइयाँ वितरित की गईं। संपूर्ण आयोजन हर्षोल्लास, उमंग और अविस्मरणीय यादों के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डी.आर. इंटरनेशनल स्कूल के कोऑर्डिनेटर्स शहबाज़ खान, निशा त्यागी, तुषार कुमार एवं रेखा पुनिया उपस्थित रहे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 15 Nov, 04:15 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment