बहराइच में महसी के महराजगंज क्षेत्र में स्थिति अब सामान्य हो गई है. लेकिन गुरुवार को रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपियों का पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया है. जानकारी के अनुसार दोनों ही आरोपियों ने नेपाल भागने की कोशिश की थी. इसके बाद पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हुई है. दोनों को गोली लगी जिसके बाद दोनों घायल हो गए. आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.