बस्ती। मार्बल इंडिया के यूपी के पार्टनर एवं गुरुग्राम हरियाणा निवासी बलदेव मांेगा पुत्र स्व. चानन राम मोंगा ने अयोध्या कोतवाली में घनश्याम मिश्र पुत्र स्व. चंद्रभान मिश्र निवासी खीरीघाट बस्ती, अरविंद कुमार पुत्र संकटा प्रसाद निवासी सैदपुर अंबेडकरनगर, सुरेंद्र नाथ उर्फ मुन्ना पुत्र सकंटा प्रसाद सैदपुर अंबेडकरनगर, विजय श्याम पुत्र राम नयन, जलालपुर अंबेडकरनगर, फूल सिंह पत्नी शिवकुमार सिंह बीकापुर अयोध्या एवं दिग्विजय सिंह पुत्र पुत्र शिवकुमार सिंह बीकापुर अयोध्या के खिलाफ जमीन की धोंखाघड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। ई-कोर्ट सर्विस के अनुसार घनश्याम मिश्र, अरविंद कुमार, सुरेंद्रनाथ पांडेय, फूल सिंह और दिग्विजय सिंह जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में जब अयोध्या कोतवाली के कोतवाल पंकज सिंह से केस के बारे में जानकारी के लिए जब उनके प्राइवेट 8887530652 और सीयूजी 9454403296 पर संपर्क करने का प्रयास किया तो कोई रिस्पासं नहीं मिला।

एफआईआर के अनुसार संतोश सिंह निवासी कटरा अयोध्या के माध्यम से कालांतर में कनकपुर गोंडा में व्यक्तिगत आवष्यकता पर बलदेव मोंगा ने जमीन खरीदी। यही ये ही मुर्गा फंसाने की साजिश शुरु हो गई। इनके द्वारा ही बताया गया, कि ग्राम शाहनंेवाज मांझा परगना हवेली अवध अयोध्या में गांटा संख्या 238ख, 239ख एवं 45 जिसका पंजीकृत इकरारनामा अरविंद कुमार पुत्र संकटा प्रसाद निवासी सैदपुर अंबेडकरनगर, सुरेंद्र नाथ उर्फ मुन्ना पुत्र सकंटा प्रसाद सैदपुर अंबेडकरनगर, विजय श्याम पुत्र राम नयन, जलालपुर अंबेडकरनगर, फूल सिंह पत्नी शिवकुमार सिंह बीकापुर अयोध्या एवं दिग्विजय सिंह पुत्र पुत्र शिवकुमार सिंह बीकापुर अयोध्या ने, ले रखा है। 1672.86 वर्ग मी. का बैनामा 60 हजार प्रति वर्ग मी. के दर से कराए जाने को कहा। मिलवाया भी और जमीन भी दिखाया, इस संबध में अरविंद कुमार, सुरेद्र नाथ एवं विजय श्याम के जरिए नौ जनवरी 25 को सौदा तय हुआ, इसके लिए दस करोड़ तीन लाख 600 रुपया अदा करना था, बैनामा कराए जाने की तिथि 11 अप्रैल 25 को रखा गया। जिसके क्रम में फूल सिंह, अरविंद कुमार सुरेंद्र नाथ एवं विजय श्याम के द्वारा बताए गए विभिन्न खाता संख्या में अलग-अलग तिथियों में 74.50 लाख आनलाइन/चेक/डीडी से स्थानांतरित किया। बैनामा करने की निर्धारित तिथि पर कोई नहीं रजिस्टी आफिस पहुंचा, तब बैनामा करने तिथि को बढ़ाकर 30 मई 25 तक कर दिया गया। बैनामा करने की बात इस तिथि को कही गई। बैनामा करने वालों के कहने पर बलदेव 22 मई 25 व 30 मई 25 को बैनामा कराने के लिए सब रजिस्टार कार्यालय अयोध्या पहुंचें। वह लोग बैनामा करने नहीं आए। बाद में पता चला कि उक्त के द्वारा पैसा हड़पने की नियत से आपस में मिलकर आपराधिक शंडयत्र एवं ठगी की गई। बाद में यह भी पता चला कि घनश्याम मिश्र पुत्र स्व. चंद्रभान मिश्र निवासी खीरीघाट बस्ती, अरविंद कुमार पुत्र संकटा प्रसाद निवासी सैदपुर अंबेडकरनगर, सुरेंद्र नाथ उर्फ मुन्ना पुत्र सकंटा प्रसाद सैदपुर अंबेडकरनगर, विजय श्याम पुत्र राम नयन, जलालपुर अंबेडकरनगर, फूल सिंह पत्नी शिवकुमार सिंह बीकापुर अयोध्या एवं दिग्विजय सिंह पुत्र पुत्र शिवकुमार सिंह बीकापुर अयोध्या के पक्ष में 38 करोड़ 10 लाख 80 हजार में बैनामा करने के संबध में तहरीर है। कहा कि जालसाजी एवं धोखाधड़ी कर बैनामा ना करने के लिए 75.50 लाख हड़पने की नियत से ही उक्त लोगों के द्वारा नौ जनवरी 25 को अनुबंध किया, अनुबंध के बाद जाली, फर्जी एवं कूटरचित एंटीडेटेड नोटराइज्ड विक्रय अनुबंध 23 जुलाई 24 को तैयार किया, फिर बलदेव मोंगा को अयोध्या बुलाया गया, 18 दिसंबर 25 को दिन में तीन बजे सभी लोग चार पहिया वाहन से एअरपोर्ट अयोध्या आए और अपने साथ होटल ले गए। कार में ही बुरी तरह बजदेव को मारा पीटा गया, घंटों कार में बैठाए रखा गया, फिर एक सुनसान स्थान पर लेकर एक कमरे में बंद कर दिया गया, बंदूक की नांेक पर एक सादे कागज एवं स्टांप पर हस्ताक्षर करवाए गए, पर्स से 15-20 हजार निकाल लिया, सोने की मोटी चेन छीन लिया। इतना ही नहीं सुनसान इलाके में कार से बाहर फेंक दिया। डर के मारे बलदेव लुटकर वापस गुरुग्राम चला आया। बाद में यह भी पता चला कि इन लोगों का एक संगठित गिरोह हैं, जो भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर जमीन दिलाने के नाम पर कूटरचित अनुबंध पत्र तैयार करते और मोटा पैसा लेकर अवैध धन अर्जित करते। ई-कोर्ट पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम मिश्र सहित सभी अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट गए, लेकिन हाईकोर्ट ने उसे खारिज करते हुए निचली अदालत में जाने का निर्देष दिया, अभी तक कोई निचली अदालत नहीं गया, और बिना जमानत कराए आराम से घूम रहे है।