बुलंदशहर
विद्यालय में उमंग के साथ खेली गई होली
योगेंद्र शर्मा
जहाँगीराबाद। शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में शनिवार को हर्षोल्लाह के साथ होली खेली गई। विद्यालय के प्रधानचार्य व सभी शिक्षकों ने मिलजुलकर होली खेली। गत वर्षों की भांति परम्परागत तरीके से होली का त्यौहार मनाया गया। प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने समस्त स्टाफ के साथ होली का जश्न मनाया एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने कहा कि होली रंग और उमंग से भरा पर्व है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक भी है। इस पावन पर्व पर हमें अपनी बुराइयों को होलिका में दहन करके नए जीवन की शुरुआत करनी चाहिए। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, नरेंद्र कुमार गुप्ता, विकास दीक्षित, प्रेम सिंह, मदनपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय परिसर में स्थित पुस्तकालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य के साथ मिलकर होली खेली।
0 Comment