लखनऊ

पत्रकारों के हितों की रक्षा और 'पत्रकार आयोग' के गठन की मांग को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही संस्था 'पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (पंजीकृत ऑल इंडिया)' के बढ़ते कदमों ने
 शासन का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
 संगठन द्वारा देश और प्रदेश स्तर पर किए जा रहे अथक प्रयासों से प्रभावित होकर 
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा को सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 पत्रकार आयोग और सुरक्षा अधिनियम पर जोर

गौरतलब है कि संगठन लंबे समय से देश में 'पत्रकार सुरक्षा अधिनियम' को लागू कराने और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु एक समर्पित ' *पत्रकार आयोग*' के गठन की मांग उठा रहा है। 
उपमुख्यमंत्री द्वारा संगठन के कार्यों की सराहना किए जाने के बाद से ही पत्रकार जगत में हर्ष का माहौल है और इसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है।

 बधाई देने वालों का लगा तांता

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा को मिली इस महत्वपूर्ण सराहना पर संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। 

प्रताप तिवारी (प्रदेश संरक्षक)
राशिद खां चांद (मंडल अध्यक्ष, लखनऊ)
अचल कुमार गुप्ता (जिलाध्यक्ष, सीतापुर)
आशिफ खान (उपाध्यक्ष)
अनुज यादव (जिला मंत्री)
 इसके साथ ही निशांत त्रिपाठी, अभ्यांश वर्मा, राजकुमार सिंह (जिला सचिव, जालौन) और रोहित कुमार समेत कई अन्य सदस्य  बधाई देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे ।
समिति के जिला अध्यक्ष हापुड़ गुफरान करीम ने बधाई दी और हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन की बड़ी उपलब्धि बताया है।