सिम्भावली:   आर. एस.एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंभावली  में कृमि दिवस आयोजित किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए डॉक्टर नेक सिंह ने अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती ग्रीष्मा कपूर की उपस्थिति में कक्षा 9 व 11 के विद्यार्थियों को कृमि नाशक गोलियां खिलावाई, साथ ही टीम ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी हिदायतें देते हुए इन गोलियों की महत्ता पर प्रकाश डाला इस अवसर पर विद्यालय निदेशक संदीप सिंधु व प्रधानाचार्या ग्रीष्मा कपूर एवं समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।