प्रदर्शनकरियों के साथ बुरा बर्ताव, सड़क रोकी,बस, ट्रेन रोकी,नाके बंदी कर आने जाने पर लगाई रोक
आतंकी हमलावरों को नहीं रोक पाए, सैकड़ों मरवा दिए नहीं हुआ खुलासा
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर : भारतीय संविधान में निर्माताओं ने देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार दिया है। संविधान में दिए उस समानता के अधिकार एक वोट की चोरी की गई। लोकतंत्र के चारों स्तंभ सत्ता में अपने अधीन कर केंद्रित कर लिया। जिम्मेदारों से जवाब मांगने के मौलिक अधिकार पर रोक लगाकर संविधान की धज्जियां उड़ा दी। संविधान की शपथ लेकर जिम्मेदार बनने वालों ने संविधान को कमजोर कर दिया। देश के भविष्य युवा अपने भविष्य के प्रति गंभीर हुए और जागे तो घोषित प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए सत्ता ने सैन्य शक्ति,पुलिस की ताकत झौंक दी गई।प्रदर्शन स्थल पर जाने वाली सड़क रोक दी, ट्रेन,बस रोक दी होटल में आवाजाही पर रोक लगाना बड़ी बात नहीं गुरुद्वारा में लंगर पर पाबंदी लगाना धार्मिक आस्था और शक्ति को छिन्न भिन्न कर दिया गया। जरूरत मंडो के आने जाने पर रोक के साथ प्रदर्शनकारियों के साथ खुली बदसलूकी की गई।
लोकतंत्र के स्तंभ किए केंद्रित=
लोकतंत्र संविधान से चलता है। संविधान में समानता के अधिकार को बनाए रखने के लिए चार स्तंभ है, चारों स्तंभों की स्वतंत्रता थी, सत्ता ने जिसे अपने अधीन केंद्रित कर लिया। इतना ही नहीं अब एक वोट के मौलिक अधिकार को अपने कब्जे में किया तो जाग गए है। चुनाव आयुक्त के अलावा शीर्ष अदालत भी बराबर की दोषी है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में लाखों वोटों पर रोक लगा दी और भाजपा को सत्ता में लाकर वंचित वोटों को जोड़ दिया गया।
आतंकियों को नहीं रोका=
देश के युवा आतंकियों से ज्यादा देश के लिए खतरा है। युवाओं को रोकने के लिए पुलिस और सैन्य शक्ति लगा दी। आतंकियों को रोकने में शक्ति नहीं लगाई। पुलवाम में लगभग 40 से 200 किलो के बीच आर डी एक्स कैसे पहुंचा 40 को मौत के घाट उतार दिया अभी तक सरकार खुलासा नहीं कर पाई और पहलगाम में आतंकी हमले का जवाब देने वाली सिंदूर ऑपरेशन की नायक मुस्लिम ओर दलित बेटियों को सरकार के मंत्री द्वारा अभद्रता की गई।
मेरी मां तेरी मां =
एक मां ने अपनी प्रधानमंत्री सास को खोया अपने प्रधानमंत्री पति को खोया। देश की अखंडता और तरक्की के लिए दुनिया के नामचीन अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर त्याग का इतिहास रचा। उस मां को जर्सी गाय,पांच करोड़ की कॉल फ्रेंड बताया। मेरी मां की मिक्री कर दी तो गाली दी हैं।
0 Comment