राजनीति के पंडितों का कहना है, कि जब सदर विधानसभा क्षेत्र से किसी भी विधायक को एक लाख वोट नहीं मिला, तो कैसे मनीश मिश्र एक लाख से अधिक वोटों से हराने का दावा कर रहे हैं, उपलब्ध आकड़ों के अनुसार 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में एक भी प्रत्याशी को एक लाख वोट मिला ही नहीं, सबसे अधिक वोट 2017 में भाजपा के दयाराम चौधरी को मिला। 2022 में सपा के महेंद्रनाथ यादव को सबसे अधिक 86129 वोट मिला था, और इन्होंने भाजपा के दयाराम चौधरी को लगभग दो हजार वोटों से हराया। अलबत्ता 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के रामप्रसाद चौधरी को सदर विधानसभा क्षेत्र से एक लाख वोट मिला था। मिश्राजी का एक लाख से अधिक वोटों से जीतने का दावा पिछले आकड़ों को देखकर यह कहा जा सकता है, कि इनका दावा, सच साबित होने वाला नहीं है। अगर शतप्रतिशत मतदान हो भी जाए तो भी एक लाख वोट से जीतना अंसभव है। लोगों का तो यह भी कहना और मानना ृहै, कि मिश्राजी के द्वारा जो भी दावे किए जा रहे हैं, वे न तो आकड़ों के आधार पर होते हैं, और न उनमें सत्यता ही झलकता है। इसे लेकर से इनके सलाहकार टीम पर भी सवाल उठ रहे है। चूंकि वर्तमान समय में मिश्राजी के एक-एक शब्दों की गहन समीक्षा हो रही है, और बारीकी से अध्ययन भी पक्ष और विपक्ष कर रहा है, इस लिए मिश्राजी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी एलान करने से पहले उसके सत्यता के बारे में परीक्षण अवष्य कर लें, तब न किसी को सवाल उठाने का मौका मिलेगा और न हंसने का। क्यों कि मिश्राजी को अभी लंबी लड़ाई लड़नी है, और यह लड़ाई इन्हें गैरों से कम और अपनों से अधिक लड़नी पड़ेगी।
- Loading weather...
- |
- Last Update 26 Nov, 08:59 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment