बस्ती। सदर विधानसभा क्षेत्र 310 से चुनाव लड़ने का एलान करने वाले भाजपा के मनीश मिश्र के उस बयान पर जिसमें उन्होंने लाइव पर आकर कहा था, कि सदर से सपा के विधायक महेंद्रनाथ यादव उनके अच्छे मित्र हैं, और मित्र होने के नाते हमने उनसे इस लिए सदर की सीट बदलने की सलाह दी, क्यों कि उनके पास वह आकड़े हैं, जिसमें महेंद्रनाथ यादव की स्थित जीतने जैसी नहीं है। जब इस बारे में सपा विधायक महेंद्रनाथ यादव से पूछा गया कि क्या वह अपने मित्र मनीश मिश्र के सलाह को मानकर सीट बदलने जा रहे हैं, पर कहने लगे कि पहली बात तो यह है, कि मैं आज तक मनीश मिश्र से नहीं मिला, किसी कार्यक्रम में भी मेरी उनसे मुलाकात नहीं है, बस हमने उनका चेहरा फेस बुक पर देखा। कहा कि जिस व्यक्ति से मैं कभी मिला ही नहीं, वह व्यक्ति कैसे मेरा मित्र हो सकता है? और वह कैसे मुझे सीट बदलने की सलाह दे सकते हैं? कहां से चुनाव लड़ंूगा इसका फैसला उनके पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव करेगें, न कि मनीश मिश्र। कहा कि हमने तो कभी उन्हें अपना मित्र नहीं कहा, और न हमने उन्हें सीट बदलने का सुझाव ही दिया, तो फिर वह कौन होते हैं, सीट बदलने की सलाह देने वाले। यह पहला मौका हैं, जब भाजपा के मनीश मिश्र सपा के विधायक महेंद्रनाथ यादव को इस लिए मित्र होने के नाते सीट बदलने की सलाह दे रहे हैं, क्यों मिश्राजी की नजर में यादवजी 2027 के चुनाव में हार रहे हैं। अमूमन जब कोई मित्र दूसरे मित्र को अगर इस तरह का कोई सलाह भी देता है, तो वह उसे सार्वजनिक नहीं करता। सवाल उठ रहा है, कि सीट बदलने का सलाह देने के पीछे मिश्राजी की क्या मंशा हो सकती है? मिश्राजी ने इतनी कीमती सलाह वैसे तो दी नहीं होगी, अवष्य इसके पीछे कोई बात होगी, और अब तो महेंद्रनाथ यादव ने यहकर स्थित स्पष्ट कर दी है, कि मिश्राजी से आज तक हमारी मुलाकात ही नहीं हुई, मित्र होना तो बहुत दूर की बात है। राजनीति के क्षेत्र में इस तरह के सुझाव का न तो कोई मतलब होता और न महत्व। समाज में हंसी का पात्र अलग से बनना पड़ता है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 26 Nov, 08:59 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment