बस्ती। जिस सदर विधानसभा क्षेत्र में हार-जीत का अंतर लगभग दो हजार का रहा हो और ऐसे में अगर भाजपा के संभावित प्रत्याशी मनीश मिश्र एक लाख वोट से जीतने का दंभ भरते हैं, तो क्षेत्र के मतदाताओं को समझ में नहीं आ रहा है, क्यों कि इस तरह का चमत्कार करने की कूबत सिर्फ मोदी में हो सकती है। मिश्राजी तभी एक लाख से अधिक वोटों से जीत सकते हैं, जब उन्हें दो लाख से अधिक वोट मिलेगें। इसी लिए कहा जाता है, कि मिश्राजी को अगर कोई एक लाख वोटों से अधिक जीता सकता है, तो वह हैं, भारत के निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्त, अगर इन्होंने चाह लिया तो मिश्राजी के लिए एक लाख से अधिक वोटों से जीतना कोई बड़ी बात नहीं, होगी, क्यों कि ज्ञानेषजी पर इस तरह का कारनामा  करते रहने का आरोप लग रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है, कि यहां पर मिश्राजी के भाजपा से टिकट मिलने, हारने और जीतने की बात नहीं हो रही है, बात एक लाख वोटों से जीतने का दावा करने को लेकर हो रही है। अब तक विधानसभा में जो पूरे प्रदेष में सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकार्ड रहा है, वह राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह का। इनके एक लाख 81 हजार मतों से नोयडा से जीतने के रिकार्ड को कोई तोड़ नहीं पाया। यह एक लाख 81 हजार वोटों से तब जीते जब उस विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या सात लाख 14 हजार से अधिक थी। अगर 310 सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या पर नजर डाले तो लगभग तीन लाख 74 हजार के आसपास है, और अगर मिश्राजी को अपने दावे को सच करना है, तो इन्हें कम से कम दो लाख 35 हजार में से दो लाख मत पाना होगा, यह मत तब मिलेगा, जब 60 फीसद से अधिक मतदान होगा। कहने का मतलब बचे 35 हजार मतों में से सपा, बसपा और अन्य दलों के प्रत्याशी को मत मिलेगें, किसी को पांच हजार तो किसी को चार हजार तो किसी को तीन हजार मत मिलेगें, कहने का मतलब जमानत बचाना तो दूर की बात दहाई आकड़ा तक नहीं छू सकते। जब कि अगर बसपा के वोट को देखा जाए तो इसके प्रत्याशी को कम से कम 40 हजार वोट मिलता आ रहा हैं, यही वह बसपा का वोट बैंक हैं, जिसके लिए टिकट बेचने का आरोप लगता रहा है। अगर मिश्राजी की मदद करने के लिए देश के सबसे बड़े रणनीतिकार बिहार के जनस्वराज के विधायक पीके यानि प्रशांत किशोर भी आ जाए तो भी मिश्राजी के दावे को सच में नहीं बदल सकते। यह ऐसे आकड़े हैं, जिन्हें कोई झुठला नहीं सकता हैं, अगर उसके बाद भी कोई एक लाख वोट से सदर विधानसभा से जीतने का दावा कर रहा है, तो इसका मतलब यह हुआ कि उसने सदर विधानसभा के जीते के आकड़े को नहीं देखा। सोचने वाली बात यह है, कि यह दावा ऐसा व्यक्ति कर रहा है, जिसे बस्ती की राजनीति में कदम रखे हुए अभी साल भर भी नहीं हुआ। सवाल उठ रहा है, भाजपा के दयाराम चौधरी जैसा मझंा हुआ नेता लगभग दो हजार वोट से हार सकते हैं, तो मिश्राजी कैसे एक लाख वोट से जीत सकते हैं? एक लाख वोटों से जीतने का जिस तरह मिश्राजी और उनके करीबियों की ओर से दावा किया जा रहा हैं, वह एक तरह से मजाक बनकर रह गया है। जिले के बड़े-बड़े नेताओं ने मिश्राजी के दावे को काल्पनिक बता रहें है। कहते हैं, कि अब तक बस्ती में कोई भी और किसी भी दल का प्रत्याशी एक लाख वोट से नहीं जीता, भाजपा और कांग्रेस के लहर में भी कोई एक लाख वोट से नहीं जीत पाया। पीके भी इस रिकार्ड को देख यह कह सकते हैं, कि सदर विधानसभा में एक लाख वोट से जीतने का रिेकार्ड बनाना न सिर्फ अंसभव बल्कि नामुकिन भी है। एक लाख वोटों से जीतने के लिए कम से कम सदर विधानसभा में सात लाख से अधिक मतदाता होने चाहिए, और 60 फीसद से अधिक पोलिगं होनी चाहिए। बहरहाल, मिश्राजी ने तो जिले की जनता से ‘बेस से स्पेस’ तक पहुंचाने का वादा कर चुके है। रंगा-बिल्ला और शिखंडी का खुलासा करने का भी दावा कर चुके है। भाजपाई बार-बार यह बात कह रहे हैं, कि जो कल्चर मिश्राजी का हैं, वह भाजपा का नहीं है। हरीश द्विवेदी जैसे नेता ने कभी इस तरह का दावा नहीं किया, जब कि दोनों की राजनीति एबीवीपी से ही शुरु हुई। बस फर्क इतना हैं, कि मिश्राजी दिल्ली चले गए और हरीशजी इलाहाबाद अपने गुरु केसरी नरायन त्रिपाठी के सानिघ्य में रहे। मिश्राजी आरएसएस के प्रति समर्पित रहे तो हरीषजी संगठन में रह कर भाजपा के लिए काम किया।