गंगा स्नान मेला में लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा,किया गंगा स्नान
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: मां गंगा पवित्र पावनी मोक्ष दायिनी में करोड़ों की आस्था यूं ही नहीं है। मां गंगा की भक्ति में शक्ति का ही कमाल है गंगा जल साल दर साल खराब नहीं होता है। गंगा स्नान मेजा में लाखों श्रद्धालु आते है आस्था के साथ श्रद्धा से गंगा ने नहाते हैं मेला में मनोरंजन के लिए आने वाले श्रद्धालु मस्ती भी करते है।
उत्तराखंड के गौमुख से निकली गंगा देश के 12 राज्यों से होते हुए 2100 किलोमीटर का सफर कर गंगा सागर में मिलती है। गंगा जहां जहां से गुजरती है वहीं हरा भरा खुशहाल कर देती है। लाखों को रोजगार देती है जिससे परिवार मां गंगा पर निर्भर है। गंगा सबकी गंदगी को समेटकर अपने में बहाकर ले जाती है। ग्रामीण और शहरी आबादी का गंदा पानी भी गंगा में मिलता है सीवर का मैला भी गंगा में जाने के बाद भी गंगा की असीम ताकत है गंगा जल रखे जाने के बाद भी साल दर साल गंगा जल खराब नहीं होता है।
महाभारत कालीन गंगा मेला में उमड़े श्रद्धालु
महाभारत युद्ध के बाद पांडवों का मन विचलित होने लगा तो भगवान श्री कृष्ण ने गण मुक्तेश्वर में गंगा किनारे दिवगंत परिजनों की मुक्ति शांति के लिए कहा। पांडवों ने गढ़ गंगा किनारे रेतीले मैदान में पड़ाव डालकर कार्तिक शुक्ल पक्ष की विभिन्न तिथियों में विधि विधान से संस्कार पूरे किए थे। पुराण ग्रंथ के अनुसार साढ़े पांच हजार साल से गढ़ गंगा स्नान का मेला परम्परागत ढंग से आयोजित होता है।
परंपराओं में बदलाव कर गंगा मेला को बनाया भव्य
पुराण के अनुसार लगाए जाने वाले गंगा स्नान मेला में कई बदलाव किए गए। डीएम कविता मीणा ने परंपराओं में बदलाव किए और हर साल से कुछ नया कर गंगा मेला को भव्य बनाया। श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए गंगा के किनारे करीब 15 किलोमीटर लंबाई में मेला को भव्यता के साथ फैलाया गया है।
0 Comment