बस्ती। कटेष्वरपार्क में टिकट काटने वाला कैफ लड़कियों पर अभद्र टिपणी करते हुए कह रहा है, कि अभी यहीं पर चीर-फाड़ दूगां। सोशल मीडिया में चीरने-फाड़ने कहने वाली बाम खूब वायरल हो रहा है। कटेष्वरपार्क पार्क में जन्म दिन मनाने के लिए कोई भाभी और उनके साथ तमाम लोग गए थे, तभी गेट पर टिकट काटने वाला कैफ नाम का व्यक्ति लड़कियों पर अभद्र टिपणी कर रहा था, इसी बात को लेकर लड़कियों में बहस हो गई, इसी बीच कैफ का पिता अीमद और छोटा भाई भी आ गया। तब कैफ लड़कियों से कह रहा है, कि अभी पकड़कर चीर दूंगा। इसे लेकर हियुवा के जिला महांमत्री विनय सिंह ने एसपी को पत्र लिखकर कैफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कटेष्वरपार्क में लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार और टिपणी करने का यह नया मामला नहीं है।