बस्ती। बीडीए का नाम आते ही लोगों को पता चल जाता है, कि अवष्य कोई न कोई घोटाला/फर्जीवाड़ा हुआ होगा, जिले के लोगों को लगता ही नहीं इस विभाग के अध्यक्ष कमिश्नर उपाध्यक्ष डीएम और सचिव एडीएम/एसडीएम है। इतना ही नहीं भाजपा के तीन महारथी लोग इसके सदस्य भी हैं, जिनकी जिम्मेदारी भ्रष्टाचार को रोकने से लेकर विकास करने तक की है। रही बात कमिश्नर, डीएम और एडीएम/एसडीएम के रहने की तो इन लोगों के रहने और न रहने का कोई मतलब नहीं, जिले में बीडीए कोई अन्य कोई भी ऐसा विभाग नहीं हैं, जहां पर सीधे कमिश्नर, डीएम और एण्डीएम/एसडीएम का नियंत्रण हो। आए दिन जिस तरह निर्माण कार्य से लेकर भवन निर्माण और आउटसोर्सिगं तक में फर्जीवाड़ा होने की शिकायतें अधिकारियों को मिल रही है, उसे देख कहा जा सकता है, कि यह विभाग कमिश्नर, डीएम और एडीएम/एसडीएम के हाथ से निकल चुका है। कार्रवाई के नाम पर आजतक एक भी मेट को दंडित नहीं किया गया, एक्सईएन, एई और जेई की तो बात ही छोड़ दीजिए, अब तो शहरी आजिविका मिशन भी बहती गंगा में हाथ धोने लगी। जिले का पहला ऐसा विभाग होगा, जहां पर झाडू पोंछा लगाने और चपरासी की नियुक्ति में लाखों का खेल होता है, और अगर कहीं मेट की भर्ती हुई तो रेट कई गुना बढ़ा जाता है। बीडीए का मेट भी डेली जेब में पांच छह हजार लेकर जाता है। जिस मेट की कमाई डेढ लाख महीना हो, अगर उसे नियुक्ति पाने के लिए 10-20 लाख भी देना पड़े, वह खेत और मकान बेचकर देने को तैयार हो जाएगा। आउटसोर्सिगं की भती के मामले में डूडा पर षुरु से ही फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगता रहा है, इसके तिवारीजी की नौकरी पूरी तरह नेताओं और अधिकारियों के दरबार करने में बीत जा रही है। यही वह तिवारीजी हैं, जो पहले षासन को आरक्षण के मामले में गुमराह करते थे, पहले एससी वर्ग की भर्ती नहीं करते थे, और रिपोर्ट आरक्षण का पालन करने की तत्कालीन एक्सईएन पांडेयजी डूडा के तिवारीजी के साथ मिलकर कर देते थे, पहले भी तिवारीजी आरक्षण का पालन नहीं करते थे, और आज भी नहीं कर रहे है। आज जो अमित और सुदेष नामक दो मेट की नियुक्ति तत्कालीन सचिव के कार्यकाल में हुई, उसमें भी आरक्षण का पालन नहीं किया गया, एक साथ दो-दो एससी वर्ग के मेट पद पर नियुक्ति कर दी। इसकी षिकायत चन्द्रेश प्रताप सिंह’ ’प्रवक्ता, बस्ती मण्डल’ ’भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने कमिश्नर से की है। कहा गया कि बस्ती विकास प्राधिकरण, बस्ती में माह अक्टूबर 2026 में दो मेटों की नियुक्ति नियमों की अनदेखी करके की गई। कहा कि बस्ती विकास प्राधिकरण में तत्कालीन सचिव द्वारा दो मेटों की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति नियमों, आरक्षण एवं विज्ञापन सम्बन्धी नियमों की अनदेखी की गई है।
कहा गया कि उक्त दो मेटों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी हुआ था अथवा नहीं? इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए। विज्ञापन में आरक्षण नियमों का पालन हुआ है अथवा नहीं? यह सार्वजनिक किया जाए। नियुक्ति प्राधिकारी कौन थे तथा नियुक्ति किस प्रक्रिया के अंतर्गत की गई? इसका पूर्ण विवरण दिया जाए। नियुक्ति आदेश एवं सम्बन्धित पत्रावलियों की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए। श्री सिंह ने कहा कि यदि जाँच में कोई अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। नियमों की अनदेखी कर की गई कोई भी नियुक्ति न तो जनता के हित में है और न ही शासन-प्रशासन की छवि के हित में। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और नियमों की अनदेखी के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। जनता को पारदर्शी व्यवस्था चाहिए, पर्दे के पीछे का खेल नहीं। निष्पक्ष जाँच कराकर दोशियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई, ताकि आम जनता का शासन-प्रशासन पर विश्वास बना रहे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 29 Nov, 08:23 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment