बस्ती। भाकियू भानु गुट के मंडल प्रवक्ता चंद्रेश प्रताप सिंह के बाद भाकियू भदौरिया गुट के मंडल अध्यक्ष ‘उमेष’ गोस्वामी ने भी ‘बीडीए’ के भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए कमिश्नर से कड़ी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। चार कार्यो का हवाला देते हुए दोशियों के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने को इस लिए जरुरी बताया, ताकि सरकारी धन के दुरुपयोग को रोका जा सके। जिन कार्यो के टेंडर में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया, उनमें कहा गया कि शास्त्री चौक से डीएम कार्यालय होते हुए तहसील तक 60.20 लाख, छूट 2408 रुपया, ठेकेदार कुमार कांस्टक्षन के राम प्रकाश, गुरु गोविंद चौक से आचार्य राम चंद्र शुक्ल तेक महाराणा प्रताप चौक होते हुए सुंदरीकरण लागम 1.31 करोड़, छूट सिर्फ 17123 एस कांस्टक्षन के ठेकेदार गोविंदनाथ पांडेय, न्याय मार्ग कचहरी रोड का चौकीकरण लागत 1.43 करोड़, हिंदुस्तान कांस्टक्षन के ठेकेदार राम लाल चौधरी, छूट 7157, बीएसए कार्यालय के पास फिडिगं एवं बोर्डिगं जोन निर्माण लागत 1.11 करोड़ आदिति कांस्क्टषन के ठेकेदार राजेंद्रनाथ शुक्ल छूट सिर्फ 11164, चारों ने एक-एक काम को आपस में बांट लिया। कोई खाली हाथ नहीं रहा। चारों काम आपसी समझौते के तहत बांटे गए, जिससे सरकार के राजस्व की क्षति हुई। इससे सरकार को लगभग 50 से 60 लाख का नुकसान हुआ, और फायदा ठेकेदारों और बीडीए के सचिव, एक्सईएन और जेई का हुआ। कमिष्नर से भुगतान पर त्वरित रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही चारों फर्मो को काली सूची में डालने और भ्रष्टाचार निवारण के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाए। चेताते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं की गई तो मामले को लोकायुक्त में ले जाया जाएगा। गेैर जनपद के अधिकारियों की टीम बनाकर जांच करवाने की मांग की गई। आजतक जिले के लोगों को यह समझ में नहीं आया कि बीडीए आखिर किसके विकास के लिए गठन किया गया, अधिकारियों और ठेकेदारों के लाभ के लिए या फिर जनता का विकास करने के लिए, यी रवह बीडीए हैं, जहां के एक्सईएन, एई और जेई करोड़पति होकर गए, रही बात बीडीए के सचिवों की तो अगर इनकी कमाई का अंदाजा लगाना हो तो एक सचिव के उस बयान को ध्यान में रखना होगा, जिन्होंने जिले से जाते-जाते कहा था, कि वह बीडीए और स्थानीय निकाय से इतना कमाकर जा रहा हूं जितना पूरी जिंदगी नहीं कमाया होगा। अब आप इसी बात से अंदाजा लगाइए कि बीडीए का गठन किसके लिए हुआ। बार-बार भाजपा के उन तीनों सदस्यों को इसका जिम्मेदार इस लिए माना जा रहा है, क्यों कि इनकी आंख के सामने लोग बीडीए को लूटते रहे और यह लोग आंख बंद किए रहे हैं, क्यों आंख बंद किए रहे हैं, यह बहुत बड़ा सवाल है। यह तीनों सदस्य न तो जनता के प्रिय बन पाए और न सरकार के साथ वफादारी ही कर पाए। इन लोगों ने अपनी दुकानदारी को चलाया।