बस्ती। नेताओं के दिल में रहने वाले ही सबसे अधिक धोखेबाज साबित हो रहे है। पहले भाजपा के हरीश द्विवेदी को जीडी से धोखा मिला और अब भाजपा के ही उमाशंकर पटवा को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव से धोखा मिला। एक ने 12 साल तो दूसरे ने 20-25 साल पुराने रिष्ते का खून किया। धोखा देने वाले यह भूल जाते हैं, कि एक दिन उन्हें भी ठीक उसी तरह धोखा मिलेगा, जिस तरह उन्होंने अपनों को धोखा दिया। जिन्होंने मान और सम्मान दिया, फर्ष से उठाकर अर्श पर बैठाया, अगर उसी को धोखा मिलेगा तो दर्द झलकना लाजिमी है। कभी किसी ने सोचा भी नहीं था, कि जीडी, हरीश को और राजाराम यादव, पटवा को धोखा भी दे सकते है। बकौल, पटवा, राजाराम यादव ने तो उनके पुराने दोस्ती और विष्वास के साथ दगा किया। यह जानते हुए भी कि अशोक यादव और एई ओम प्रकाश दोनों बड़े ठगबाज हैं, फिर भी वह दोनों को मेरे पास मदद के लिए आए, कहते हैं, कि वह राजाराम यादव के साथ पुरानी दोस्ती के नाते मदद करने इंकार नहीं कर पाए, वरना आज के दौर में कौन बिना लिख-पढ़ी के इतनी बड़ी रकम देता है। कहा कि उन्होंने दोस्ती का लाज रखने के लिए एक जबान पर 42 लाख दे दिया, कहा कि अगर राजाराम पैसा वापसी की गारंटी नहीं लेते तो षायद धोखा नहीं खाते। कहते हैं, कि बात पैसे की नहीं हैं, बात विष्वास के खून की है। खास बात यह है, कि राजाराम यादव को अच्छी तरह मालूम था, जिसे वह पैसा दिला रहे हैं,
वह बहुत बड़ा ठगबाज हैं, और जांच में जो बाते सामने आ रही है, उससे पता चलता है, कि इससे पहले भी एई इसी तरह कई लोगों को झांसा दे चुका है। इसके खिलाफ बस्ती सहित अन्य जनपदों में मुकदमें भी दर्ज है। ऐसा भी नहीं कि एई के बारे में पटवा के पास ले जाने वाले राजाराम यादव को इसकी जानकारी न हो। कहते हैं, कि उनके साथ इस तरह का पहली बार किसी ने अपना बनकर धोखा दिया, न जाने कितनें लोगों की आर्थिक मदद की गई, लेकिन कभी इसका जिक्र तक नहीं किया गया, लेकिन आजकल कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो स्कूली बच्चों को रास्ते में चाकलेट देते हैं, और चाकलेट देते समय फोटो भी खिचवाते हैं, और उसे वायरल भी करते है। बच्चों से यह भी कहते हैं, कि घर जाकर माता-पिता को बताना कि रास्ते में मनीष मिश्र अंकल मिले थे, और उन्होंने प्यार किया, गले लगाया और चाकलेट भी दिया। कहते हैं, कि जो इस तरह का कार्य करते हैं, उनकी मंशा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की रहती है। दुखी मन से कहते हैं, कि उन्हें राजाराम यादव से ऐसी उम्मीद नहीं थी, अब तो उनके दिल में रहने वालों के उपर से भरोसा ही उठ गया, कहते हैं, कि वह एफआईआर कभी नहीं लिखाते, लेकिन जिस तरह उनके साथ अपना बनकर धोखा दिया गया, उससे वह काफी व्यथित है, और चाहते हैं, कि ऐसे लोगों को समाज भी जाने कि यह लोग सफेद कपड़ों में कितने खतरनाक और शातिर किस्म के लोग है। समाज को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। जो पैसों को लेकर अपनों के साथ धोखा करते है। भाजपा के विपिन शुक्ल को भी अपनों ने ही पांच करोड़ का चूना लगाया। की सवाल उठ रहा है, कि आखिर भाजपा वाले ही क्यों अपनों के ठगी का षिकार हो रहे है। अपनों को ठगने का सिलसिला बंद होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। अगर इसी तरह ठगी होती रही तो कोई किसी की मदद ही नहीं करेगा। अब जरा अंदाजा लगाइए कि उस व्यक्ति पर क्या गुजर रही होगी, जिसने दोस्ती के नाम पर एक जबान पर 42 लाख दे दिया, इस तरह की मदद न जाने कितनी बार पटवा ने धोखा देने वाले की होगी। पटवा ही ऐसे नेता होगें, जिनपर अब तक ठगी करने या फिर पैसे के लिए किसी को धोखा देने का आरोप नहीं लगा होगा। लोग इन्हें एक सही समाज सेवी के रुप में जानते और पहचानते है। भले ही इन्हें अभी तक इनके समाज सेवा का पुरस्कार नहीं मिला, यह तो इनकी किस्मत। लेकिन यह सच हैं, कि इन्होंने बस्ती के किसी भी व्यक्ति को धोखा नहीं दिया। यही इनकी सबसे बड़ी ईमानदारी है। अगर आज के नेता में इस तरह की ईमानदारी पाई जाती है, तो उसे उसकी ईमानदारी का ईनाम जनता को देना चाहिए।
0 Comment