बनकटी/बस्ती। भूले हुए को राह दिखाना, जरुरतमंदों की मदद करना, अपनों को न भूलना  और प्यासे को पानी पिलाना, किसी को धोखा न देना, किसी के साथ विष्वासघात न करना  अगर किसी के भीतर यह चरित्र हैं, तो जनता उसे असली समाजसेवी मानती है। कहने को तो अनेक समाजसेवी है, लेकिन जनता और मीडिया की नजर में उसी को ही समाज सेवी कहा और माना जाता हैं, जो जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे। समाजसेवा करने के लिए धनवान होना कोई जरुरी नहीं, जरुरी व्यक्ति के भीतर गरीबों और मजलूमों के प्रति संवेदनशील होना। देखा जाए तो जनता को यह सारे गुण भाजपा नेता अरविंद पाल में नजर आते है। इनकी संवेदनशीलता इसी बात से पता चलती है, कि इन्होंने नगर पंचायत बनकटी की चेयरपर्सन को लखनउ जैसे शहर में कीमती मकान खरीद कर दिया, यह नेक काम करके इन्होंने उन नकली प्रमुखों और नगर पंचायत के अध्यक्षों के मुंह पर करारा तमाचा मारा, जो असलियों के नाम पर तो करोड़पति हो जाते हैं, लेकिन उनके लिए एक कमरा तक बनवा कर नहीं देते।

तपती धूप, झुलसाती गर्मी और नौतपा के प्रचंड ताप के बीच आदर्श नगर पंचायत बनकटी में वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी एवं जनहित के प्रति सदैव समर्पित अरविंद पाल ने एक बार फिर सेवा, संवेदना और मानवीय करुणा का अद्भुत परिचय देते हुए क्षेत्रवासियों के लिए छह प्रमुख स्थानों पर शीतल पेयजल (प्याऊ) की व्यवस्था कराई है। उनका यह पुनीत कार्य इस भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है। अरविंद पाल के प्रयास से बानपुर मोड़, खोरिया मोड़, बनकटी बाजार, बनकटी ब्लॉक, कथरुआ चौराहा एवं बरोहिया चौराहा पर निरंतर शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था संचालित हो रही है। जहां राहगीर, किसान, मजदूर, छात्र एवं आमजन गर्मी से राहत प्राप्त कर रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने अरविंद पाल को “गरीबों के मसीहा”, “जनसेवा के प्रहरी” एवं “समाजहित के सच्चे सारथी” की संज्ञा देते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से वे बिना किसी दिखावे के निरंतर जनकल्याण के कार्यों में जुटे रहते हैं। भीषण गर्मी में प्याऊ सेवा की यह पहल उनके उदार हृदय, सामाजिक संवेदनशीलता एवं लोकहितकारी सोच का जीवंत उदाहरण है। अरविंद पाल ने कहा कि “जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। गर्मी के इस कठिन फोटो-03समय में यदि किसी प्यासे को पानी मिल जाए तो इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं। उनकी इस सेवा भावना और समर्पण की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है तथा लोग उनके इस मानवीय प्रयास को प्रेरणादायक बता रहे हैं।