आखिर जनता की कयों नहीं सुनती है केन्द्र सरकार

कितना और  लूटेगा गढ़-बृजघाट टोेल प्जाजा

गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका से टोल हटाए जाने को लेकर 13वें दिन भी दिन भी समाज सेवियों का धरना जारी गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के सभासद गण एवं राष्ट्रीय गो सेवा संघ एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं  एवं  सनातन धर्म रक्षा  वाहिनी भारत के द्वारा कड़कती ठंड में  जनहित में चल  रहे गढ़मुक्तेश्वर तहसील प्रांगण में पहुंच कर अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन दिया एवं सभासदों ने  उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया गढ़ सभासद विनय यादव ने मांग पत्र  में बताया की समाजसेवी पंकज लोधी  गढ़मुक्तेश्वर नगर  पालिका  सीमा से  टोल हटाए जाने की मांग जनहित में बिल्कुल सही है बहुत लंबे समय से   टोल दिया जा  रहा है  टोल को हटाया जाना न्याय हित में है सभासद संदीप निषाद ने  जिलाधिकारी को अवगत कराया की 13 दिन से लगातार समाजसेवियों द्वारा  जनहित में धरना दिया जा रहा है जिलाधिकारी अपने समकक्ष टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को बुलाकर जनता  का सन्तुष्टि  करण  करना  जरूरी है किस प्रकार ब्रजघाट को गांव दिखा दिया वहीं सनातन धर्म रक्षा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रामदास महाराज जी ने कहा सभी को जनहित में साथ आना चाहिए राष्ट्रीय हिंदू सनातन महासंघ गोरक्षा समिति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवींद्र चौधरी ने कहा कि समाज सेवी पंकज  लोधी द्वारा ब्रजघाट बाईपास को टोल के पास के स्थान से निकलने के बजाय  स्याना चौराहे पर  निकाले जाने की मांग बिल्कुल जनहित में जायज है न्यायहित में है  बाईपास सियाना चौराहे पर ही निकल जाना चाहिए यदि श्मशान घाट पर नया पुल बनाकर उसकी वसूली के लिए टोल प्लाजा की समय सीमा बढ़ाई जाती है तो संगठन सड़क पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगा अत्यधिक समय तक एक ही क्षेत्र से टोल वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यकर्ता आशीष शर्मा ने कहां की जनता किस बात का कितना टोल दे रही है और कितना टोल बाकी है जवाब  लिया जाना अनिवार्य है इस प्रकार तो छोटे-छोटे पुल बनाकर पता नहीं कितना वसूल किया जाता रहेगा जनता जाग रही है यदि  तीगरी का पुल बनाया जाता है तो मेरठ क्षेत्र का तमाम वहां उधर से निकल जाएगा ब्रजघाट पर जाम  समाप्त हो जाएगा इस मौके पर मोंटी चौधरी जय सिंह राणा बबलू योगेश कुमार प्रदीप रावत रोहन राहुल प्रवीण विवेक नरेंद्र मनोज शर्मा आशीष शर्मा नरेश संदीप निषाद प्रमोद कुमार रवि शंकर राजवीर शर्मा शिव कुमार सहगल विनय यादव अंकित कंसल अरुण गोड विनय सागर राष्ट्रीय गौरव गौ सेवा संघ के जिला अध्यक्ष मोहित चौधरी योगेश कुमार नरेंद्र प्रदीप इत्यादि रहे