बस्ती। श्री श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कालेज की कार्यवाह प्रधानाचार्या माया कुमारी को भ्रष्टाचार के आरोप में उनके पद से हटा दिया गया, इन्हें प्रधानाचार्या से हटाकर प्रवक्ता बना दिया गया। यह कार्रवाई जांच में वित्तीय अनियतता का दोषी पाए जाने पर स्कूल के प्रबंध संचालक अनूप कुमार कुमार कुशवाहा ने डीआईओएस की रिपोर्ट पर किया। यह जांच भाजपा नेता आशीष शुक्ल की शिकायत पर हुई। सवाल उठ रहा है, कि क्या माया कुमारी अपने ही स्कूल के टीचर और स्टाफ के सामने सिर उठाकर चल पाएगी। जिस स्कूल में यह सालों से राज कर रही थी, आज उसी स्कूल के लोग इन्हें चोर और बेईमान की नजर से देखेंगें। बार-बार सवाल उठ रहा है, कि अगर शैक्षणिक संस्थाओं के खासतौर पर महिला प्रधानाचार्या गबन के आरोप में पकड़ी जाती है, तो इसे महिला सशक्तीकरण को धक्का लगना लाजिमी है। जिस तरह महिलाएं भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ी जा रही है, उससे महिलाओं के सम्मान को ठेस लग रहा हैं, अगर गबन करोड़ों में किया जाए तो बात समझ में आती है, लेकिन अगर गबन हजारों में किया जाए तो नहीं समझ में आता। अगर कोई महिला प्रधानाचार्या का इमान हजारों में बिकता है, तो उस महिला पर अफसोस होता हैं। पता नहीं क्यों हर भ्रष्टाचारी यह सोचकर भ्रष्टाचार करता है, कि उसकी चोरी कभी नहीं पकड़ी जाएगी। यही वह सोच हैं, जिसके चलते लोगों को जेल की हवा तक खानी पड़ती है। अब जरा अंदाजा लगाइए कि यह मैडम अपने स्टाफ को चेतावनी दिया होगा, कि अगर भ्रष्टाचार किया तो सजा मिलेगी। ईमानदारी का उपदेश देने वाला अगर बेईमानी करता है, तो उसे सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी माना जाता है। अब जरा मैडम के घोटाले पर नजर डालिए, इन्होंने 31 अगस्त 20 से 16 फरवरी 26 तक छात्राओं से पीटीए यानि अभिभावक शिक्षक संघ के नाम पर प्रति माह चार सौ के छर से चार लाख 20 हजार 200 लिया, लेकिन जमा सिर्फ चार लाख एक हजार 800 किया, यानि छह साल में मैडम ने मात्र 18600 रुपये का गबन किया। इन्होंने 16ल अगस्त 24 को 40 हजार का भुगतान तो शिवाजी पाल को मिटटी एवं मलदूरी के नाम पर किया, लेकिन कोटेशन ग्राम उसका पोस्ट बनकटा के अरुण कुमार के नाम किया। इस तरह कोटेशन बनाया अरुण कुमार के नाम से और भुगतान शिपाजी पाल को किया। इस तरह मैडम ने अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए वित्तीय अनियमितता किया। इसी तरह 16 नवंबर 26 को हिंदी सीसीटीवी रोडवेज तिराहा से जारी इनवाइस 47850 तथा विशाल इंटरप्राइजेज बिल नंबर रहित कोटेशन 24 जुलाई 24 का 51845 का बिल प्रस्तुत किया। लेकिन भुगतान फुरकान अहमद सीसीटीवी के नाम किया। जांच में पाया गया कि जो कोटेशन किया गया, वह नियम विरुद्व था, क्यों कि कोटेषन 20 हजार से नीचे का किया जाता है। कोटेशन किसी और के नाम और किसी और के नाम। मैडम, ने विजेंद्र कुमार पांडेय नामक ऐसे व्यक्ति को पीटीए का अध्यक्ष बना दिया, जिसके बच्चे स्कूल में पढ़ते ही नहीं, यह बात खुद पांडेयजी ने शपथ पत्र
के साथ दिया। प्रबंधक संचालक ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए माया कुमार को यह कहते हुए कार्यमुक्त कर दिया कि आप प्रधानाचार्या के लिए सक्षम नहीं है। इनके स्थान पर स्कूल की वरिष्ठ प्रवक्ता संतोष कुमारी को कार्यवाहक प्रधानाचार्या नियुक्ति किया। यह कार्रवाई एक दिन पहले यानि 25 नवंबर 26 को की गई।
0 Comment