‘डीएम’ ने दिया ‘कोहरे’ से ‘जनहानि’ को ‘रोकने’ का ‘निर्देश’
बस्ती। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा शीत ऋतु में कोहरे के दृष्टिगत दृश्यता कम होने के कारण आम जनमानस की सुरक्षा एवं जनहानि को रोकने के उद्देश्य से परियोजना निदेशक, एन0एच0ए0आई0/परिवहन विभाग/यातायात विभाग/लोक निर्माण विभाग को निर्देशित कियागया कि कोहरा प्रभावित कोरीडोर तथा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाये, एम्बुलेंस, क्रेन एवं फायर टेण्डर की व्यवस्था उचित स्थानों पर सुनिश्चित की जाये। मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु सोलर हाई मास्ट लाईट तथा एण्टी फाग लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। मार्गों पर लेन मार्किंग, रिªलेक्टर-डेलीनेटर, कैट आई इत्यादि तथा समुचित रेट्रो रिªलेक्टिव साइनेज लगाया जाना सुनिश्चित किया जाये। सड़क के किनारे खड़े वाहनों, खराब हो खड़ा कराया जाये। रोड ओनिंग एजेंसी सड़कों पर पेंट, लेन मार्किंग, रिªलेक्टर और साइनेज लगाया जाना सुनिश्चित किया जाय। ट्रैक्टर ट्रालियों में शत-प्रतिशत रेट्रो रिªलेक्टिव टेप लगाये जायें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग करते हुए वाहन चालकों को कोहरे के सम्बन्ध में चेतावनी दी जाये। उक्त निर्देश के क्रम में परिवहन विभाग के सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन, सम्भागीय 07 वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गई। साथ ही हाईवे के किनारे स्थित यूरिया पंप मालिकों को निर्देशित कियागया कि अपने यूरिया टैंक एवं उससे सम्बन्धित उपकरणों को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से तत्काल हटा लिया जाये। माह दिसम्बर में 23 तक ओवरलोड में 29 वाहन, बिना रिय्लेक्टर लगे 58 वाहनों, गन्ना लदे/ओवरहाईट में 67 वाहनों एवं अवैध पार्किंग में 91 वाहनों के विरूद्ध चालान/निरूद्ध की कार्यवाही की गई जिससे प्रशमन शुल्क रू0 5.75 लाख की वसूली की गई।
0 Comment